Video: बॉबी देओल ने एयरपोर्ट पर फैन को मारा धक्का, कर दी ऐसी हरकत, लोग बोले- सक्सेस सिर पर चढ़ गई है
Bobby Deol Viral Video: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह इस समय फिल्म की सक्सेस को जमकर इन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल ने नेगेटिव किरदार निभाया है जो कि बोल नहीं सकता। बॉबी देओल ने बिना डायलॉग के ही लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई है। हालांकि इसी बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
बॉबी देओल ने एयरपोर्ट पर फैन को दिया धक्का
आपको बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट से बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर जल्दबाजी में एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनसे मिलने के लिए उनके पास एक फैन आता है लेकिन बॉबी देओल उसे धक्का देते हुए तेजी से आगे निकल जाते हैं। एक्टर का ये ही बर्ताव लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

बॉबी देओल को खरी खोटी सुना रहे हैं लोग
बॉबी देओल की इस हरकत के लिए लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सक्सेस इनके सिर पर चढ़ गई है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इन्होंने फैन के साथ बहुत ही ज्यादा बुरा बर्ताव किया है। एक यूजर ने लिखा है- थोड़ी देर के रोल ने ही घमंड बढ़ा दिया है। लोग बॉबी देओल की जमकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
'एनिमल' ने भारत में कमाए 500 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' गत 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक भारत में 500 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है जबकि ये वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने अहम रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications