Bobby Deol: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं 'बाबा निराला', जानें खराब करियर के बाद भी कैसे कमाए इतने पैसे
Bobby Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इस समय अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज आश्रम 3 पार्ट 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके इस सीरीज की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शक इस सीरीज के नए पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि अब खत्म हो गया है।
बॉबी देओल के डूबते करियर का नया मोड़
कहा जाता है कि बॉबी देओल के डूबते करियर को 'आश्रम' वेब सीरीज ने एक नया मोड़ दिया था और इस किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है। बॉबी देओल सच में बाबा निराला के किरदार ढल गए हैं। उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।

बॉबी देओल ने बयां किया था अपना दर्द
आपको बता दें कि बॉबी देओल का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक पुराने इंटरव्यू में बॉबी देओल अपने खराब फिल्मी करियर को याद कर इमोशनल भी हो गए थे। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें कभी सीरियसली लिया ही नहीं।
कई सालों तक कोई काम नहीं मिल रहा था
बॉबी देओल को कई सालों तक कोई काम नहीं मिल रहा था। सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' से उन्होंने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि उसके बाद भी उन्हें फिल्म का कोई ऑफर नहीं मिला था।
200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बॉबी देओल
आपको बता दें कि बॉबी देओल अपने 23 साल के फिल्मी करियर में 44 फिल्मों में काम किया लेकिन सिर्फ 3 ही मूवीज हिट हो पाईं। बावजूद इसके बॉबी देओल आज करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल हर साल करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं।
बॉबी देओल का साइड बिजनेस
-बॉबी देओल अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। इसके साथ ही मुंबई में बॉबी देओल के, सुहाना और समप्लेस एल्स नाम के दो चाइनीज रेस्तरां हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। कुछ समय तक बॉबी देओल ने मुंबई और दिल्ली में डीजे का काम भी किया था।
जुहू में 8 करोड़ का आलीशान घर
बॉबी देओल अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पंजाब में उनका एक लग्जीरियस फार्महाउस भी है जहां पर कई बड़ी पार्टीज का आयोजन किया जाता है।
बॉबी देओल की पत्नी हैं एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन
-बॉबी देओल की पत्नी तान्या का 'द गुड अर्थ' के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है। कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन उनके क्लाइंट हैं।
-तान्या ने साल 2005 में आई फिल्म 'जुर्म' और 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नन्हे जैसलमेर' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का भी काम किया था।
-इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना के 'व्हाइट विंडो' स्टोर में तान्या के डिजाइन किए हुए फर्नीचर और इंटीरियर डेकोर एक्सेसरीज बिकते हैं।
बॉबी देओल का कार कलेक्शन
बॉबी देओल को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके महंगे कार कलेक्शन में लैंड रोवर, फ्रीलैंडर 2, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेन्ज एस-क्लास, पोर्शे कायेन जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications