Ashram 4 Teaser: बाबा निराला लाए फैंस के लिए बड़ा तोहफा, किया चौथे सीजन के टीजर का रिलीज
अभिनेता बॉबी देओल ने चर्चित सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन के रिलीज होते ही अब चौथे सीजन का टीजर भी रिलीज कर दिया है।
मुंबई, 3 जून: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की चर्चित सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन का आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। जी हां इसका तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही बॉबी देओल फैंस के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। बता दें कि, एक्टर ने आश्रम 4 का टीजर भी रिलीज कर दिया है। अब इस खबर से फैंस का एक्साइटमैंट और ज्यादा बढ़ जाएगा।

बॉबी देओल ने किया शेयर
आपको बता दें कि, बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में आश्रम 4 के टीजर की घोषणा की। चौथे सीजन के टीजर में तीसरे सीजन के बाद की कहानी की एक झलक दिखाई है। टीजर में बाबा निराला को गिरफ्तार करते हुए दिखाया है। जिसमें बॉबी देओल खुद को कानून से उपर बताते हैं। वह कहते हैं, ''भगवान हम हैं। तुम्हारे कानूनों से ऊपर। स्वर्ग बनाया है मैंने। भगवान को कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं"।
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
टीजर को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सीरीज में और भी कईं नए ट्विस्ट आएंगे। बॉबी देओल ने ये टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'बाबा अंतर्यामी हैं, वो आपके मन की बातें जानते हैं. इसलिए आश्रम 3 एपिसोड्स के साथ आश्रम 4 की एक झलक भी साथ लाए हैं'। आश्रम 4 का ये टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
टीजर को फैंस कर रहे पसंद
आपको बता दें कि, इस टीजर के आउट होते ही फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अब तक आश्रम के तीन पार्ट रिलीज किए गए हैं जिसे फैंस का काफी प्यार मिला है। अब मेकर्स ने चौथे सीजन का टीजर रिलीज कर फैंस का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दिया है। सीरीज के इस तीसरे सीजन में बॉबी देओल के अलावा त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय, दर्शन कुमार और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications