'10 मिनट तक रुकी दिल की धड़कनें', श्रेयस तलपड़े की हेल्थ को लेकर बॉबी देओल का खुलासा, बताया कैसे हुए रिकवर
Bobby Deol On Shreyas Talpade Health: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग को लेकर जाने जाते हैं। बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर आई जिससे एक्टर के तमाम चाहने वाले फैंस परेशान हो गए। जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के दौरान श्रेयस को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया।
श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर और वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। इस बीच श्रेयस के खास दोस्त और एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने बताया कि वह उनकी पत्नी दीप्ति से हेल्थ के लगातार अपडेट ले रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

बॉबी देओल ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत के दौरान बताया कि श्रेयस तलपड़े की हेल्थ को लेकर उन्होंने दीप्ति तलपड़े से बात की और उनका हाल जाना। दीप्ति ने बताया कि श्रेयस की दिल की धड़कने 10 मिनट के लिए रुक गई थीं। वह काफी ज्यादा उनको लेकर परेशान थीं। इसके बॉबी देओल ने अंत में बताया कि अब श्रेयस की हेल्थ में पहले से काफी सुधार है और वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।
बॉबी देओल ने आगे कहा कि, अस्पताल में उनकी डॉक्टरों ने जल्द से जल्द एंजियोप्लास्टी की। मैं दुआ करता हूं कि वह जल्द से जल्द से ठीक हो जाएं।'' जानकारी के मुताबिक, श्रेयस इस वक्त आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि, साल 2017 में आई फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में श्रेयस तलपड़े और बॉबी देओल ने एकसाथ काम किया था। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ति ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'दोस्तों और मीडिया, मेरे पति की हेल्थ को लेकर जो कुछ भी हुआ, उसके बाद आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। मुझे सभी को यह बताते हुए राहत मिल रही है कि उनकी हालत अब पहले से ठीक है और कुछ दिनों में वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। मेडिकल टीम ने भी समय पर ट्रीटमेंट दिया है और उन्होंने भी काफी ध्यान रखा। उनके भी हम आभारी हैं। हम बस आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। क्योंकि उनकी रिकवरी हो रही है और आपका निस्वार्थ सपोर्ट हमारे लिए ताकत है।'












Click it and Unblock the Notifications