भतीजे करण देओल के संगीत में बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या ने लूट ली महफिल, किया ऐसा रोमांटिक डांस
Bobby Deol and Tanya Deol: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल इस समय अपने बेटे करण देओल की शादी की रस्मों को लेकर बहुत ज्यादा बिजी नजर आ रहे हैं। गत 17 जून की रात को करण देओल की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि करण देओल जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी करने वाले हैं। शादी से पहले देओल और आचार्य परिवारों ने संगीत सेरेमनी का जश्न एकसाथ मनाया।
करण देओल और दृशा आचार्य की संगीत सेरेमनी पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था। लेकिन लोगों की निगाहें सिर्फ करण देओल के चाचा एक्टर बॉबी देओल और उनकी पत्नी से तान्या से हनहीं हट रही थीं।

बॉबी देओल और तान्या देओल का रोमांटिक डांस
आपको बता दें कि करण दओल और दृशा आचार्य के संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में दूल्हे करण देओल के चाचा यानी बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और चाची तान्या देओल रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी में बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। इस कपल ने साल 1995 में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'बरसात' के गाने 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' पर एक जबरदस्त रोमांटिक डांस किया।
कपल के लुक ने लूट ली महफिल
इस खास मौके पर तान्या कढ़ाई वाले पीले लहंगे में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं, जिसे उन्होंने स्टेटमेंट कुंदन चांदबाली और मैचिंग मांग टिक्का के साथ पेयर किया हुआ था। वहीं बॉबी देओल ऑफ वाइट शेरवानी में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने शेरवानी के साथ मैचिंग जैकेट भी पहन रखी थी। लोगों को बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल का डांस खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दादा धर्मेंद्र ने किया जबरदस्त डांस
संगीत सेरेमनी के आखिर में करण देओल के दादा यानी हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपने पोते-पोतियों के साथ मिलकर जबरदस्त डांस किया। धर्मेंद्र ने दूल्हे करण और दुल्हन दृशा आचार्य के साथ मिलकर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के गाने पर खूब डांस किया। इस मौके पर धर्मेंद्र बेज सूट में नजर आए थे, जिसे उन्होंने मैचिंग शर्ट और काली टाई के साथ पेयर किया था। धर्मेंद्र की प्यारी परफॉर्मेंस का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पापा सनी देओल ने मचाया गदर
वहीं दूल्हे करण के पिता सनी देओल ने इस सेरेमनी में गदर के तारा सिंह का लुक लेकर एंट्री की थी। सिर्फ इतना ही नहीं सनी देओल को संगीत सेरेमनी में साल 2001 में रिलीज हई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर थिरकते हुए देखा गया। आपको बता दें कि जल्द ही सनी देओल फिल्म 'गदर 2' में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications