बीएमसी ने आलिया भट्ट को दी बड़ी राहत, कहा- एक्ट्रेस ने नहीं तोड़ा है क्वारंटाइन नियम
मुंबई, 17 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिल्ली की यात्रा के दौरान किसी भी कोरोना से संबंधित क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने दिल्ली जाने से पहले एक कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दी थी और वह आइसोलेशन में नहीं थी।

बता दें इस हफ्ते की शुरुआत में, अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर पर डिनर पार्टी के कोविड पॉजिटिव हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि आलिया भट्ट ने क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करते हुए एक फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली की यात्रा की।
अधिकारी ने कोविड 19 नियमों के उल्लंघन के बारे में मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा, "अगर उन्होंने निगेटिव रिपोर्ट के साथ यात्रा की है, तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि किसी अन्य उच्च जोखिम वाले व्यक्ति या बॉलीवुड हस्तियों के करीबी संपर्कों में से कोई भी गुरुवार सुबह से कोविड 19 के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है।
वहीं हाल ही में, करण जौहर ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और कहा, "मेरे परिवार और मैंने और घर पर सभी ने अपना RTPCR परीक्षण किया है और भगवान की कृपा से हम सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वास्तव में मैंने सुरक्षित रहने के लिए दो बार परीक्षण किया और मैं कोरोना निगेटिव हूं। मैं वास्तव में हमारे शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी के सबसे बड़े प्रयासों की सराहना करता हूं.. उन्हें सलाम।
करण जौहर ने साथ कहा मीडिया के कुछ सदस्यों के लिए, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आठ लोगों की घरेलू पार्टी थी हमारा घर निश्चित रूप से कोविड का कोई 'हॉटस्पॉट' नहीं है। हम सभी हर समय जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मास्क पहनते हैं और कोविड संबंधी सभी प्रोटोकाल फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications