Blind: अंधी होकर भी सीरियल किलर को ढूंढती नजर आईं सोनम कपूर, फिल्म 'ब्लाइंड' का दमदार टीजर रिलीज
Blind Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले कुछ समय से अपने बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में बिजी थीं। उन्होंने काम से ब्रेक ले रखा था और वह अपना पूरा समय अपने बेटे और परिवार को दे रही थीं। फिलहाल सोनम कपूर अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' से ओटीटी के डिजीटल वर्ल्ड में एंट्री करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं।
फिल्म 'ब्लाइंड' में सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ भी नजर आने वाले हैं। सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइंड' का टीजर रिलीज कर दिया गया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म 'ब्लाइंड' का टीजर रिलीज
इस फिल्म के टीजर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- बुराई कई रूपों में आती है, लेकिन सच्चाई भी होती है... क्या जिया ऐसा कर पाएगी अंधेरे पर विजय पाने के लिए? #BlindOnJioCinema। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि सोनम कपूर देख नहीं पाती हैं, फिर भी सीरियल किलर को पकड़ने के लिए उसका पीछा करती रहती हैं।
7 जुलाई को रिलीज होगी सोनम कपूर की ये फिल्म
सोनम कपूर की ये थ्रिलर फिल्म आगामी 7 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी, जिसे आप एकदम फ्री में देख सकते हैं। जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको कोई पेमेंट नहीं करनी होगी। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई इसी नाम की कोरियाई क्राइम थ्रिलर का बॉलीवुड रीमेक है। देखें टीजर-
सोनम कपूर साल 2022 में बनी थीं मां
जानकारी के अनुसार सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द जोया फैक्टर' में साउथ के फेमस एक्टर दुलकर सलमान के साथ देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद वह साल 2020 में 'एके वर्सेज एके' में कैमियो रोल करती दिखाई दी थीं। सोनम कपूर फिलहाल लंदन में पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ अपना क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। साल 2022 में सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications