'पब्लिक को धमकाया.. ये खुद फ्लॉप है..' बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर का कमेंट सुन भड़क उठे बीजेपी नेता
बायकॉट बॉलीवुड कल्चर पर रिएक्ट करने के बाद से अर्जुन कपूर बुरी तरह फंसते दिख रहे हैं। ट्रोलर्स के साथ-साथ अब बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने एक्टर की जमकर क्लास लगाते हुए उन्हें फ्लॉप बताया है।
मुंबई, 19 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। बीते कुछ समय में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट बॉलीवुड खूब ट्रेंड कर रहा है। लोगों में बॉलीवुड के प्रति गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा था। ऐसे में तमाम सेलेब्स ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल था। एक्टर ने कैंसिल कल्चर पर रिएक्टर करते हुए कहा था कि बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ इंडस्ट्री को एकजुट होना होगा क्योंकि बॉलीवुड ने काफी बर्दाश्त कर लिया है। बस फिर क्या था, अर्जुन बुरी तरह से ट्रोल होने लगे। अब भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने एक्टर की बुरी तरह आलोचना की है।

ट्रेंड में 'बायकॉट बॉलीवुड'
बीते कुछ समय से बॉलीवुड के प्रति आम जन में रोष बढ़ता ही नजर आ रहा है। लोग बॉलीवुड की फिल्मों और एक्टर्स तक को बायकॉट करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। ऐसे में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस कड़ी में अर्जुन कपूर भी शामिल होते दिखे।

अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट
अर्जुन ने इंडस्ट्री को इस बायकॉट के प्रति एकजुट होने की सलाह क्या दे डाली, एक्टर बुरी तरह फंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। अब भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर के कमेंट की जमकर आलोचना की है।

नरोत्तम मिश्रा ने की आलोचना
नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को निराश और फ्लॉप एक्टर का टैग तक दे डाला। मिश्रा का आरोप है कि अर्जुन कपूर ने जनता को धमकाया है। भाजपा नेता ने ट्वीट कर लिखा- फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर का जनता को धमकाना ठीक नहीं है। जनता को धमकाने की जगह अपने अभियन पर ध्यान देना चाहिए।

अर्जुन कपूर को लगाई लताड़
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि अपनी फिल्मों में हिंदू को टारगेट करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बायकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं?
शेयर किया वीडियो
बताते चलें कि नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि अब कोई फ्लॉप और निराश एक्टर जनता को धमकाए तो ये मैं अच्छा नहीं मानता। जनता को धमकाने की बजाय अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें तो अच्छा है। मेरा उनसे सवाल है, वो जिनके हिमायती हैं टुकड़े टुकड़े वालों के.. उनमें हिम्मत है जो किसी और धर्म पर फिल्म बना सकें। अब जनता जागरूक हो गई है।

क्या बोले अर्जुन कपूर?
बताते चलें कि बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने चुप रहकर गलत चीज की है। लोग हमारी चुप्पी का फायदा उठाने लगे हैं। जो उनके मन में आ रहा है, बोल रहे हैं। मैंने तो सोचा था हमारा काम बोलेगा। एक्टर ने कहा कि अब चीजें बढ़ती जा रही हैं। हमने काफी कीचड़ झेल लिया है।

यूजर ने लगाई एक्टर की क्लास
अर्जुन कपूर का ऐसा रिएक्शन देख लोग भड़क उठे। लोगों ने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने एक्टर की फ्लॉप फिल्में तक गिनवा दीं। अर्जुन को नेपो किड तक कहा। अब बीजेपी नेता ने भी एक्टर की प्रतिक्रिया पर कमेंट कर उन्हें फ्लॉप बताया है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications