Birthday Special: शाहरुख खान की पहली कमाई जान चौंक जाएंगे आप, दिवंगत गजल सम्राट पंकज उधास से है कनेक्शन
Happy Birthday Shah Rukh Khan: शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्मे शाहरुख के सपने हमेशा बड़े थे। आज वे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। लेकिन उनकी पहली कमाई अभिनय से नहीं थी। इतना ही नहीं, उनकी पहली कमाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी पहली कमाई का किस्सा बता रहे हैं।

पंकज उधास के कॉन्सर्ट से मिली पहली कमाई
शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी पहली कमाई मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास के लाइव कॉन्सर्ट में 'अशर' (सीट दिखाने वाले) के रूप में काम करके की थी। उस वक्त उन्हें इस काम के लिए ₹50 मिले थे। उनका काम था - कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों को उनकी सीट तक पहुंचाना। शाहरुख ने मुस्कुराते हुए बताया, "मैंने उन पैसों से अपने दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने गया था। वह मेरी पहली ट्रेन यात्रा थी, और वो ₹50 मेरे लिए सबसे कीमती थे।"
₹50 से लेकर अरबों तक का सफर
आज वही शाहरुख खान दुनिया के सबसे सफल और अमीर अभिनेताओं में शुमार हैं। ₹50 की मामूली कमाई से शुरुआत कर उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर खुद को 'किंग ऑफ बॉलीवुड' बना लिया।
शाहरुख के 60वें जन्मदिन पर खास तोहफा
इस साल शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक विशेष उपहार की घोषणा की है। उनकी सात प्रतिष्ठित फिल्मों को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है। ये 31 अक्टूबर से शुरू हुआ है। "शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल" दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें भारत और दुनिया भर के प्रशंसक उनकी यादगार फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का आनंद ले सकेंगे - यह एक सच्चे सुपरस्टार को दिया गया फैंस का सबसे बड़ा सम्मान होगा। वहीं, दूसरी तरफ उनकी फिल्म किंग की भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगी।












Click it and Unblock the Notifications