Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके नाम से जगमगाया ‘बुर्ज खलीफा’,दुबई ने अनोखे अंदाज में किया विश

नई दिल्ली, 03 नवंबर। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्‍मदिन मनाया। सुपरस्‍टार शाहरुख खान को उनके प्रसंशकों और बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर विश कर‍के अपना प्‍यार जताया। वहीं दुबई की गगनचुंबी बुर्जखलीफा इमारत को रोशनी से सजा कर शाहरुख खान को हर बार की तरह अनोखे अंदाज में विश किया गया।

srk

बता दें दुबई में शाहरुख खान के लाखों की संख्‍या में फैन्‍स और फॉलोअर्स हैं। दुबई के फैंस ने अपने फेवरेट हीरो को बुर्ज खलीफा के जरिए बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। इस साल भी बुर्ज खलीफा ने अभिनेता को उनके 56वें ​​जन्मदिन की रात ''हैप्पी बर्थडे'' विश करने के लिए उनकी फोटो प्रदर्शित करते हुए बधाई दी।

एमार प्रॉपर्टीज और ई-कॉमर्स वेंचर नून के संस्थापक मोहम्मद अलब्बार ने बुर्ज खलीफा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिल के साथ शाहरुख की तस्वीर थी।

इतना ही एसआरके का सदाबहार गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी ब्रैगगाउंड में बजते हुए सुनाई दिए। । मोहम्मद अलब्बार ने ट्वीट करते हुए लिखा - " @noon परिवार की ओर से शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई।" इसके कुछ ही देर बाद ही ट्विटर पर #BurjKhalifa ट्रेंड करने लगा।

बता दें पिछले साल भी, अभिनेता को उनके जन्मदिन पर सम्मानित करने के लिए बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशनी से जगमगाया गया था। दु‍बई की प्रतिष्ठित गगनचुंबी इमारत का एक वीडियो साझा किया करते हुए शाहरुख खान ने लिखा था "खुद को दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची स्क्रीन पर देखकर अच्छा लगा। मेरे दोस्त मोहम्मद अलब्बार ने मुझे मेरी अगली फिल्म से पहले ही सबसे बड़े पर्दे पर दिखाया। धन्यवाद और आप सभी को प्यार। दुबई में मेरे अपने मेहमान... मेरे बच्चे बहुत प्रभावित हुए और मुझे यह पसंद आ रहा है।"

वहीं इससे ठीक एक साल पहले शाहरुख ने एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था: "मेरे भाई के लिए, कमाल के कूल मिस्टर मोहम्मद अलब्बार और बुर्ज खलीफा ... एम्मार दुबई। मुझे इतना उज्ज्वल बनाने के लिए धन्यवाद। आपका प्यार और दया अतुलनीय है। वाह। लव यू दुबई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+