Happy Birthday Lisa Haydon: प्रेग्नेंसी में भी दिए फैशन गोल्स, ऐसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर

अपनी फिटनेस से फैंस को दीवाना करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। लीजा का फिल्मी करियर तब शुरू हुआ, जब कॉफी शॉप में अनिल कपूर की नजर उन पर पड़ी।

मुंबई, 17 जून: मॉडल और अभिनेत्री लीजा हेडन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। लीजा हेडन का पूरा नाम एलिजाबेथ मेरी हेडन है। उनका जन्म 17 जून 1986 के चेन्नई के वेंकट मलयाली और ऐना हेडेन के घर हुआ था। योगा टीजर बनने की इच्छा रखने वाली लीजा अचानक ही फिल्मी दुनिया में आ गई। आज लीजा के चाहने वाले लाखों में हैं। उनकी फिटनेस और परफेक्ट फिगर के लोग कायल हैं।

जब अनिल कपूर की पड़ी नजर

जब अनिल कपूर की पड़ी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीजा हेडन को अनिल कपूर ने एक कॉफी शॉप में बैठे देखा था, जिसके बाद वे उनसे काफी प्रभावित हुए। फिर अनिल कपूर ने लीजा को एक फिल्म का ऑफर दे दिया। बस फिर यहां से लीजा के फिल्मी करियर की शुरुआत हो गई। इसके बाद से ही लीजा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म आयशा में दिखीं थीं।

बेबी बंप के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

बेबी बंप के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

लीजा की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2016 में डीनो ललवानी के साथ शादी की थी। डीनो पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन के बेटे हैं। इसके बाद लीजा अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने उस दौरान बिकिनी पहनकर फोटोशूट करवाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस तस्वीर में लीजा काफी सुंदर दिख रहीं थीं।

परफेक्ट फिगर के दीवाने हैं फैंस

परफेक्ट फिगर के दीवाने हैं फैंस

बताते चलें कि लीजा के परफेक्ट फिगर के लोग कायल हैं। एक्ट्रेस काफी फिट हैं और खूब एक्टिव रहती हैं। पर्सनल लाइफ के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ तस्वीरें साझा कर उन्हें फिटनेस गोल्स देती रहतीं हैं। एक्ट्रेस का फिगर वाकई कमाल का है।

इन फिल्मों में किया है काम

इन फिल्मों में किया है काम

बता दें कि लीजा ने पहली बार फिल्म आयशा में काम किया था इसके बाद साल 2011 में वे रासकल्स में नजर आईं। फिर उन्हें फिल्म क्वीन में कंगना रनौत के साथ देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म द शॉकीन्स, हाउसफुल-3 और ऐ दिल है मुश्किल में भी नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+