Alia Bhatt Net Worth: 'हाइवे' फेम आलिया के पास है करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियों की हैं मालकिन
नई दिल्ली, 15 मार्च। आज बॉलीवुड की चुलबुली और खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट का 29वां जन्मदिन है। बहुत कम वक्त में अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली आलिया भट्ट की गिनती शीर्ष अभिनेत्रियों में होती है। वो बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं।
आइए जानते हैं कि हाइवे फेम आलिया कितनी संपत्ति की मालकिन हैं...
Recommended Video

आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर
आपको बता दें कि फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की चहेती बेटी आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर ((74 करोड़ रुपये) है। साल 1993 में 15 मार्च के महीने में पैदा हुई आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए कम से कम 9-10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

बहुत सारे विज्ञापनों की ब्रांड एंबेसड
फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट बहुत सारे विज्ञापनों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिसके लिए भी वो करोड़ों चार्ज करती हैं।
ये है Endorsement लिस्ट
- सनफीस्ट डार्क फैंटेसी,
- स्टार प्लस,
- लक्स,
- मेरी यात्रा बनाओ,
- Caprese,
- सनसिल्क,
- जियोनी इंडिया,
- कॉर्नेट्टो,
- फिलिप्स,
- फल फ़िज़,
- नीला पत्थर,
- गार्नियर,
- स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिकल्स,
- हीरो खुशी,
- नेस्ले,
- मेबेलिन,
- कोका - कोला
- etc

लग्जरी गाड़ियों का भी शौक
आलिया को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है उनके पास निम्नलिखित कारें हैं..
- नई ऑडी क्यू7
- ऑडी क्यू5
- ऑडी ए6
- बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज
- लैंड रोवर
- रेंज रोवर
- Vogue

बॉलीवुड की सबसे धनी अभिनेत्रियों में से एक आलिया
आलिया बॉलीवुड की सबसे धनी अभिनेत्रियों में से एक होने के अलावा चैरिटी और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। आलिया मुंबई के आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं, जो कि जुहू में है। जिसे कि विकास बहल की पत्नी और मशहूर होम डिज़ाइनर ऋचा बहल ने डिजाइन किया गया है। आलिया अपने घर में अपनी मां और बहन शाहीन के साथ रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
