जॉन ने दिया था बिपाशा बसु को धोखा, एक्टर के एक पोस्ट से खुली थी पोल, इस हसीना के साथ भी लड़ा रहे थे इश्क

John Abraham Bipasha Basu: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन सेलिब्रिटीज के रिश्ते बनते और बिखरते हैं। कई ऐसे कपल्स हैं जिनको फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन अंत में इनका रिश्ता टूट गया। इस लिस्ट में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी शुमार हैं। जिन्होंने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया केवल गलती की वजह से ये रिश्ता खत्म हो गया।

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की लव स्टोरी फिल्म जिस्म से शुरू हुई थी। दोनों की सेट पर मुलाकात हुई और फिर एक दूसरे के करीब आ गए। उस दौरान दोनों हर बॉलीवुड पार्टी और कई इवेंट्स में साथ नजर आते थे। हर किसी को लगने लगा था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन इस कपल की लव स्टोरी भी हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

Bipasha Basu

कहा जाता है कि बिपाशा जॉन से शादी करना चाहती थीं लेकिन वह बिल्कुल भी इस रिश्ते को नाम देने में दिल्चस्पी नहीं दिखा रहे थे जिस वजह से एक्ट्रेस ने बाद में इस रिश्ते को खत्म कर दिया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि जॉन अब्राहम की एक गलती की वजह से ये साल 9 साल का रिश्ता पलभर में खत्म हो गया था।

दरअसल नए साल के मौके पर जॉन अब्राहम ने एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि, 'इस साल आपकी जिंदगी में बहुत सारा प्यार और खुशियां आएं... लव जॉन और प्रिया अब्राहम।' जॉन ने गलती से ये ट्वीट किया जो कि उन्हीं पर भारी पड़ गई। एक्टर के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया और बिपाशा को लगा कि वह उन्हें धोखा दे रहे हैं और कुछ दिनों बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान थे।

बता दें कि, बिपाशा से ब्रेकअप होने के बाद जॉन अब्राहम ने गुपचुप प्रिया रुंचाल से गुपचुप साल 2014 में शादी कर ली। एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की। वहीं बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम देवी है। अब जॉन और बिपाशा दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+