बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम का 9 साल का प्यार, जानें लिव में रहने के बाद भी क्यों नहीं की शादी

Bipasha Basu and John Abraham: जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु रिलेशनशिप में थे। उन्होंने अपना रिश्ता मीडिया से छिपाया भी नहीं था और दोनों हर जगह खुलकर साथ नजर आते थे।

bipasha basu

Bipasha Basu and John Abraham: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की जोड़ी एक समय लोगों को खूब पसंद आती थी। दोनों का रिलेशनशिप करीब 9 साल तक चला था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन अचानक ही दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि 9 साल का रिश्ता एकदम से टूट गया। ब्रेकअप के बाद से दोनों ने कभी भी एक दूसरे से बात नहीं की। बिपाशा बसु ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने जॉन अब्राहम से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। वहीं जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचल से शादी की है। जॉन की पत्नी प्रिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की लव स्टोरी
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की केमेस्ट्री लोगों को न सिर्फ स्क्रीन पर पसंद थी बल्कि रियल लाइफ में भी लोग इस कपल को खूब पसंद करते थे। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और उनके बीच की सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों में आग लगा देती थी। जॉन और बिपाशा की नजदीकियां फिल्म 'जिस्म' के सेट पर बढ़ी थीं और इस फिल्म के बाद से ही दोनों ने अपना रिश्ता आधिकारिक कर दिया था। जानकारी के अनुसार दोनों लिव इन में रहने लगे थे।

john abraham

9 साल तक रिलेशनशिप में थे जॉन और बिपाशा
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु रिलेशनशिप में आ गए थे। उन्होंने अपना रिश्ता मीडिया से छिपाया भी नहीं था और दोनों हर जगह खुलकर साथ नजर आते थे। हालांकि आज दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। 9 साल तक रिलेशिनशिप में रहने वाले जॉन और बिपाशा क्यों अलग हुए थे इसका खुलासा खुद बिपाशा बसु ने किया था। सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि पार्टीज और अवॉर्ड शोज में भी दोनों साथ नजर आते थे।

जॉन से शादी करना चाहती थीं बिपाशा
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता था कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन मे बंध जाएगा, लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गई और सभी लोग हैरान हो गए थे। उनके ब्रेकअप को लेकर कई कयास लगाए गए थे। ऐसा कहा जा रहा था कि बिपाशा बसु अपने प्यार जॉन अब्राहम से शादी करना चाहती थीं, लेकिन जॉन शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। वह अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे। इसके चलते दोनों के बीच रोज झगड़ा होता था। आखिरकार दोनों का रिश्ता टूट गया था।

john abraham

ब्रेकअप के लिए बिपाशा ने खुद को ठहराया था जिम्मेदार
बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में कहा था- मेरे साथ जो हुआ उसके लिए केवल मैं जिम्मेदार हूं। मैंने अपने आपको इस परिस्थिति में खुद डाला है। जो कोई भी आपको जीवन में नीचे खींचने की कोशिश करे उसे आपके जीवन में होना ही नहीं चाहिए। हालांकि बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम का नाम तो नहीं लिया था लेकिन उनकी बातों से पता चल रहा था कि वह जॉन के बारे में ही ये सब कह रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+