ऊप्स....शूटिंग के बीच उतर गई हार्डी संधू की पैंट, वायरल वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
मुंबई, 14 फरवरी। बिजली-बिजली गाने के जरिए धूम मचाने वाले हार्डी संधू एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार अपने गाने नहीं बल्कि अपने ऊप्स मोमेंट को लेकर वो चर्चा में हैं। हार्डी संधू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बिजली-बिजली गाने का मेकिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ कांड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे क्रू के सामने उनकी पैंट उतर जाती है।

बिजली बिजली गाने के जरिए सुपरस्टार बन चुके हार्डी संधू के गाने पर स्टार्स से लेकर आम लोग इस गाने पर अपने रील्स बना रहे हैं। इस गाने के साथ टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी बॉलीवुड में एंट्री की है। पलक के साथ शूटिंग का वीडियो हार्डी संधू ने आज अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ एक कांड हो गया।
दरअसल, गाने की शूटिंग के दौरान जब वो उसकी प्रेक्टिस कर रहे थे हार्डी संधू की पैंट उतर गई। इस वीडियो को हार्डी ने खुद शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है हार्डी और पलक तिवारी के साथ डांसर्स और क्रू मेंबर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। सभी एकदम फ्लो में पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन तभी डांस कर रहे हार्डी की पैंट उतर जाती है। उनकी पैंट स्लिप होकर नीचे खिसक जाती है और हार्डी उसे संभालते हुए डांस मूव्स करते दिख रहे हैं। पलक जब हार्डी संधू को उतरे हुए पैंट के साथ देखती है तो उनकी हंसी छूट जाती है और वहां मौजूद बाकी लोग भी हंसने लग जाते हैं। वीडियो में देखकर आपको लगेगा कि सिंगर अपनी पैंट स्लिप होने पर बिल्कुल नहीं शर्माए, बल्कि वो इसके बाद भी मस्ती से हंसते हुए डांस कर रहे थे। हार्डी संधू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिजली-बिजली की मेकिंग में ये भी हुआ था। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications