बिहार की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने अभिषेक कुमार को क्यों कहा 'मतलबी'? आखिर क्या हुई बात
Shubhi Sharma Talks About Abhishek: बिहार के भागलपुर में जन्मी शुभी शर्मा आज एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। ट्रांसजेंडर शुभी इन दिनों अभिषेक सिंह के पर जमकर इल्जाम लगा रही हैं। इस मसले पर फैंस भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बताते चलें कि शुभी शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में बताया कि जब अभिषेक बिग बॉस के घर में थे तो उनकी टीम ने उन्हें अप्रोच किया था। एक्टर के लिए सपोर्ट भी उनकी टीम ने मांगा था। मगर जब अभिषेक शो से बाहर आए तो उन्होंने शुभी से बात तक नहीं की।

शुभी ने बातचीत में बताया कि अभिषेक के साथ बीबी हाउस में जो कुछ भी हुआ, उसी के संबंध में उनकी पीआर टीम की तरफ से मैसेज आया कि क्या मैं अभिषेक को सपोर्ट देते हुए इंटरव्यू दे सकती हूं।
उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में ये बताना होगा कि मैं और अभिषेक कैसे मिले। इसपर मैंने ये बात कही कि अभिषेक ने मुझसे अच्छी तरह बात की। इंडस्ट्री में काफी हीरो ऐसे हैं, जो ट्रांस लोगों से बात तक नहीं करते। मैं तो उन्हें अपना भाई मानती हूंं।
एक्ट्रेस ने कहा कि उनका इंटरव्यू देखते ही देखते वायरल हो गया और इसपर लोग जमकर रिएक्शन भी देने लगे। शुभी ने बताया कि कैसे अभिषेक उनके भाई बन गए। शुभी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया पीआर टीम ने मुझसे कॉन्टेक्ट किया और कहा कि मैं उनके घर दीवाली की पूजा कर लूं।
शुभी ने कहा कि सभी लोगों की नजरें मेरे ऊपर ही थी। एक सवाल जो लोगों के मन में घूम रहा था, वो ये कि मैं अभिषेक को इतना सपोर्ट क्यों कर रही हूं। इसके बाद भी मैंने उसका पूरा-पूरा साथ दिया। सोशल मीडिया पर ये भी वायरल हुआ- अभिषेक की ट्रांसजेंडर सिस्टर शुभी शर्मा।
अब शुभी ने अपना दर्द बयां किया है कि कैसे अभिषेक कुमार ने उनका एक तरह से फायदा उठाया। अभिषेक के फैंस भी इस मसले पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications