'बिग बॉस' विनर Munawar Faruqui का खुलेगा पुराना केस! क्या हो सकती है जेल? जानिये पूरा मामला...
Munawar Faruqui News: बिग बॉस 17 जीतने के बाद से हर तरफ बस मुनव्वर फारूकी के ही चर्चे हो रहे हैं। मुनव्वर के लिए उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। मगर लगता है मुनव्वर के फैंस की ये खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली। ऐसा इसलिए क्योंकि एक पुराने मामले को लेकर मुनव्वर मुश्किल में पड़ सकते हैं।
बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर के हाथ लगी। मुनव्वर ही वो कंटेस्टेंट थे, जिनके सिर जीत का ताज सजा। जन्मदिन के दिन ही मुनव्वर को एक शानदार तोहफा मिला। मगर अब मुनव्वर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये कि वे जल्द ही मुसीबतों में भी घिर सकते हैं। एक पुराने मामले को लेकर... ये पुराना मामला क्या है, चलिये आपको बताते हैं।

बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी पर अपनी स्टैंड अप कॉमेडी इवेंट के दौरान हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरापो है। ये आरोप लगने के बाद मुनव्वर 35 दिन इंदौर की सेंट्रल जेल की हवा भी खा चुके हैं। हालांकि, इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी।
मुनव्वर के मामले में पुलिस स्टेशन से आरोप पत्र दाखिल किए जाने की उम्मीद थी, जिसमें काफी देरी हुई। अब तुकोगंज पुलिस थाना प्रभारी जीतेंद्र यादव ने पीटीआई भाषा से बात करते हुए बताया कि हमारे मामले की जांच अब भी जारी है। अभी तक अदालत में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अनुमति के कारण देरी हुई है। दरअसल 2021 को पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत आरोप आगे बढ़ाने के लिए एक दलील दी थी। अब देखना ये है कि एमपी सरकार इस आरोप पत्र को दाखिल करने की मंजूरी कब देती है।
अगर मुनव्वर के मामले में ये आरोप पत्र दाखिल होता है तो उन्हें किसी भी धर्म या वर्ग की धार्मिक मान्यताओं का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की कैद या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications