'उसने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की और संस्कार...', राखी के पति को लेकर तेजस्वी प्रकाश ने किया नया खुलासा

नई दिल्ली, 2 दिसंबर: बिग बॉस 15 को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए हाल ही में राखी सावंत और उनके पति रितेश को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई। वैसे तो अब शो में इंटरटेनमेंट का तड़का लग रहा है, लेकिन दोनों की एंट्री से कुछ घर वाले परेशान हैं। हाल ही में रितेश ने कुछ ऐसा किया, जो तेजस्वी प्रकाश को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने रितेश की इस हरकत के बारे में करण कुंद्रा से भी बात की। साथ ही उन्हें अभिजीत बिचुकले के स्वभाव के बारे में बताया। अभिजीत की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है।

पास आने की कोशिश

पास आने की कोशिश

हाल ही के एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बेडरूम एरिया में बैठे थे। उसी दौरान तेजस्वी ने राखी के पति की बात शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब जीजा (रितेश) पहले दिन आया था, तो वो मेरे पास आने की कोशिश कर रहा था। साथ ही उसने कई बार मुझसे बात करने की कोशिश की। कुछ देर बाद उसने मुझसे कहा कि अगर कहीं पर तुम अपने जीजू से असहज महसूस हो तो मुझे तुरंत बताना। उस दौरान उसकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं थी। बाद में रितेश ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की और फिर संस्कार की बात करने लगा।

अभिजीत से क्या दिक्कत?

अभिजीत से क्या दिक्कत?

वहीं तेजस्वी ने अभिजीत के बारे में कहा कि वो महिलाओं से नफरत करते हैं और 'होमोफोबिक' हैं। इसी के चलते उनको उनसे डर गलता है। वो पूरी कोशिश करती हैं कि रितेश और अभिजीत से दूर रहें। इसके बाद रितेश के व्यवहार पर करण ने कहा कि वो राखी को तो हाथ तक नहीं लगाता है। उन्होंने बातचीत के दौरान प्रतीक की भी तारीफ की, क्योंकि उन्होंने तेजस्वी का साथ दिया था।

राखी के पति पर नया खुलासा

राखी के पति पर नया खुलासा

बिग बॉस के घर में राखी के पति रितेश ने बताया कि वो बिहार के मूल निवासी हैं और बेल्जियम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहीं पर उनकी नौकरी चल रही है, लेकिन बहुत से लोगों को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। 'द खबरी' नाम का ट्विटर हैंडल, जो बिग बॉस के अंदर की गुप्त खबरों को ब्रेक करता है, हाल ही में उसने दावा किया कि जिसे राखी का पति बताया जा रहा है, वो वास्तव में बिग बॉस शो के कैमरामैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+