तेजस्वी ने बिग बॉस पर लगाया आरोप तो भड़क गए सलमान, बोले- जिस थाली में खाती हो उसी में...
मुंबई, 15 जनवरी: टीवी शो बिग बॉस का 15वां सीजन इस समय चल रहा है। शो की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश हाल के दिनों में काफी लाइमलाइट में रही हैं। हाल ही में उनकी प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी से अनबन देखने को मिली है। हालांकि इस हफ्ते को वो शो के होस्ट सलमान खान के गुस्से का शिकार हो गई हैं। सलमान ने तेजस्वी को काफी डांटा है।

तेजस्वी हुई सलमान के गुस्से का शिकार
इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान तेजस्वी पर खूब गुस्सा हुए हैं। तेजस्वी के बिग बॉस पर तरफदारी करने के आरोप को लेकर सलमान गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वीर इस शो का सम्मान नहीं कर रही हैं। सलमान ने तेजस्वी के रवैये पर सवाल उठाते हुए उनसे पूछा कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि पूरी दुनिया आपके खिलाफ है? आप जिस चैनल पर हो, उसी की बेइज्जती करती हो। जिस थाली में खाती हैं, उसमें भी कोई छेद किया जाता है क्या?

सलमान ने तेजस्वी को कहा शटअप
सलमान खान के डांटे जाने के बाद तेजस्वी ने अपनी बात रखने की कोशिश की और बोलना शुरू किया। जैसे ही तेजस्वी ने अपना पक्ष रखा तो सलमान और भड़क गए औप उन्हें शटअप कहते हुए चुप करा दिया। सलमान खान ने कहा कि सहानुभूति पाने के लिए तेजस्वी ये सब कर रही हैं, जो उनको बंद कर देना चाहिए।

गौहर खान आएंगी शो में
शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि इस हफ्ते अभिनेत्री गौहर खान गेस्ट बनकर बिग बॉस में एंट्री करेंगी। यहां वो करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ टास्क खेलती नजर आएंगी।

आगे बढ़ सकता है शो का फाइनल
बिग बॉस-15 अप अपने आखिरी दौर में हैं। जल्दी ही इसका फाइनल होना था लेकिन अब बताया जा रहा है कि सलमान के इस शो का फाइनल फरवरी के आखिर में होगा। पहले शो के 16 जनवरी को खत्म हो जाने की बात कही गई। अब इसे फरवरी तक बढ़ाया गया है। इसके पीछे कोरोना संक्रमण फैलने का तर्क दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications