पति की बदतमीजी झेल रही राखी सावंत के सपोर्ट में आए सलमान खान, पूछा- क्यों बर्दाश्त कर रही हो, जानें जवाब
मुंबई, 18 दिसंबर। बिग बॉस 15 में इन दिनों राखी सावंत पति के सामने भीगी बिल्ली जैसी नजर आ रही हैं। बिग बॉस का ही शो था जिसमें राखी सावंत के सीक्रेट पति रितेश को दुनिया ने देखा था। माना जा रहा था कि दोनों के बीच रोमांस और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि रितेश राखी को बिलकुल भाव तक नहीं दे रहे हैं, बात-बात पर रितेश राखी की बेइज्जती करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान भी रितेश के व्यवहार से हुए परेशान
फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर राखी सावंत पति रितेश की बदतमीजियां क्यों बर्दास्त कर रहीं हैं। यहां तक रितेश के इस व्यवहार के लिए बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान भी रितेश से नाराज हैं। वो अपकमिंग शो में उसकी जबरदस्त क्लास लगाते नजर आएंगे।

तुम राखी सावंत हो? क्यों पति की बदतमीजी बर्दास्त करती हो?
फैंस के मन में जो सवाल चल रहा है उसे शो के होस्ट सलमान खान राखी सावंत से पूछते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूछा राखी आप क्यों पति रितेश की बदतमीजियों को क्यों बर्दाश्त कर रही ? जिसका जवाब राखी इस वीकेंड वार में देते हुए नजर आएंगी।

सलमान ने रितेश की लगाई जमकर फटकार, दी ये धमकी
शो का जो प्रोमो रिलीज हुआ है उसमें सलमान खा ने राखी से गंदा व्यवहार करने के लिए रितेश को सबके सामने डांटा और कहां बड़े-बड़े लोग अपनी पत्नी से ऐसे बात नहीं करते जैसे आप कर रहे हैं। क्या आप पढ़े लिखे हैं? आप कह रहे है तमीज है। आप हैं कौन? आप राखी की वजह से आप इस शो में आए वरना आपको पहचानता कौन था। आपको पूरा हिंदुस्तान आज केवल राखी के कारण जानता हैं। इसके बाद सलमान खान ने कहा अगर अब आपने राखी के साथ बदतमीजी की तो आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

राखी सावंत ने क्या दिया जवाब
इसके तुरंत बाद सलमान राखी से कहते हैं ये सब बिलकुल सहना नहीं, ये बताओ ये सब क्यों बर्दाश्त करती हो। तुम राखी सावंत हो? सलमान को जवाब देते हुए राखी कहती हैं मैं इसलिए कुछ नहीं बोलती कि ये मुझे छोड़कर चले जाएंगे। इस पर सलमान खान कहते हैं हां हां जाने दो। अब वीकेंड एपिसोड में सलमान की फटकार के बाद रितेश के व्यवहार में कोई परिवर्तन आएगा या नहीं ये आने वाला समय बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications