बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद से किया रिश्ता खत्म, लिखा लंबा-चौड़ा ब्रेकअप नोट
मुंबई, 06 मार्च: टीवी और फिल्मों की इस रंगीन दुनिया में रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। अब बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बड़ा झटका देते हुए वरुण सूद के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। दिव्या ने अपने लंबे चौड़े ब्रेकअप नोट के जरिए वरुण सूद से अलग होने की वजह भी बताई है।

वरुण के साथ चार साल का रिश्ता खत्म
दिव्या अग्रवाल ने रविवार को अपने फैंस के साथ अपने मन की बात शेयर करते हुए वरुण सूद के साथ अपने रिलेशन को खत्म करने का ऐलान किया है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक्ट्रेस ने वो सब बातें बताई, जो उनके फैंस जानना चाहते थे। अब दिव्या अग्रवाल ने चार साल साथ रहने के बाद वरुण सूद से ब्रेकअप कर लिया है।

लंबा चौड़ा ब्रेकअप नोट किया शेयर
वरुण सूद से अलग होने की घोषणा करते हुए दिव्या ने यह भी कहा कि वो एक अच्छे शख्स हैं और हमेशा उनके सबसे अच्छे दोस्त रहेंगे। अपनी एक क्लोज-अप फोटो के साथ दिव्या ने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सेल्फ लव के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह जिस तरह से महसूस कर रही हैं, उसके लिए वह किसी को दोष नहीं दे रहीं, अब वह अपनी लाइफ के लिए कुछ समय निकालना चाहती है।

'अब बस खत्म हो गया... और'
दिव्या अग्रवाल ने अपनी फोटो के साथ लिखा 'लाइफ सर्कस की तरह है। हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो, कुछ भी सच होने की उम्मीद मत करो लेकिन क्या होता है जब सेल्फ लव कम होने लगता है ? नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती.. मुझे लगता है कि अब बस खत्म हो गया... और यह ठीक भी है.. मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहता हूं .. ठीक है!

'वह एक अच्छा लड़का है'
वहीं अपने ब्रेकअप नोट में दिव्या ने आगे लिखा, "मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं अपनी जिंदगी को अपनी तरह से जीने के लिए समय देना चाहती हूं। नहीं, फैसला के लिए हमेशा बड़े बयान, बहाने और वजह होनी जरूरी नहीं है। इससे बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए सभी खुशी के पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वह एक अच्छा लड़का है! वह हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनकर रहेगा। प्लीज मेरे फैसले का सम्मान करें।"

'थैंक्यू वरुण हर चीज के लिए'
इसके अलावा दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्यू वरुण हर चीज के लिए। हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे।' बता दें कि दिव्या और वरुण पिछले 4 साल से साथ रह रहे थे और हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि वे एक नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। अब उनके अलग होने की खबर ने उनके फैंस को काफी शॉक्ड हैं। मालूम हो कि विकास गुप्ता के शो Ace of Space के दौरान वरुण और दिव्या करीब आए थे।












Click it and Unblock the Notifications