Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी की मां को पसंद है राकेश बापट और उनकी बेटी का रिश्ता! देखें क्या कहा?
Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी की मां को पसंद है राकेश बापट और उनकी बेटी का रिश्ता! देखें क्या कहा?
मुंबई, 14 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने शो में कई बार ये इजहार किया है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। शमिता और राकेश दोनों कई बाद रोमांटिक मूड में भी बिग बॉस में देखे गए हैं। अब शमिता शेट्टी की मां ने भी राकेश बापट और अपनी बेटी की रिश्ते को मंजूरी दे दी है। शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी हाल ही में शमिता का मनोबल बढ़ाने के लिए बिग बॉस के घर के अंदर गईं थी। जहां उन्होंने बताया कि उन्हें राकेश बापट पसंद हैं। शमिता ने अपनी मां से उसके 'कनेक्शन' राकेश बापट के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में शमिता की मां ने राकेश की तारीफ की।

शमिता शेट्टी की मां बोलीं- 'राकेश इस घर के जेंटलमैन हैं'
बिग बॉस ओटीटी घर के अंदर शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी आई थीं। शमिता ने मां ने अपने कनेक्शन राकेश बापट के बारे में पूछा। जिसपर सुनंदा शेट्टी ने कहा, राकेश आप इस घर के जेंटलमैन हैं। आप बहुत ही शांत और सिंपल है, जो मुझे अच्छा लगता है। शमिता ने उनकी मां ने कहा, राकेश बहुत अच्छा और स्वीट है। आप कुछ भी गलत नहीं कर रहे हो, मुझे आपका कनेक्शन पसंद है।

शमिता ने मां से पूछा- क्या मैं बॉसी हूं?
वूट लाइव में दिखाए गए सीन के मुताबिक शमिता अपनी मां से पूछती हैं कि क्या मैं बहुत ज्यादा बॉसी हूं? शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी कहती हैं, नहीं किस एंगल से तुम बॉसी हो। तुम बॉसी बिल्कुल भी नहीं हो। तुम सिर पर सोने का सिंग लगाकर नहीं आई थी। तुम इस घर में बाकियों की तरह की एक सिंपल लड़की की तरह आई थी।''

शमिता को मां ने कहा- आप रानी की तरह हो
शमिता की मां ने कहा, ''वो बात आपके अंदर है...क्योंकि आप रानी हो। आपको दूसरों के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। मुझे पता है तुम कौन हो, मैं आपको बताती हूं कि दुनिया क्या सोचती है, सोचते हैं कि आप रानी हैं जैसे आप उनके दिलों में रहती हैं। मुझे पता है कि यहां बहुत सारी चीजें ऐसी बोली जाती हैं, जो आप सुनना डिजर्व नहीं करती हैं। लेकिन उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं।"

'शिल्पा शेट्टी को अपनी बहन शमिता पर है गर्व'
मां सुनंदा शेट्टी ने शमिता को बताया कि शिल्पा शेट्टी को अपनी बहन पर बहुत गर्व है। उन्होंने ये भी कहा कि शिल्पा उनको बहुत याद करती हैं। शमिता शेट्टी ने अपनी मां से शिल्पा शेट्टी के बारे में पूछा। उसकी मां ने जवाब दिया, "शिल्पा अच्छी है, सब ठीक है। वह आपको बहुत याद करती है और हम सभी को आप पर गर्व है। जब वह अपने काम में बिजी हो जाती है तो वह मेरे से बिग-बॉस के घर में क्या-क्या हुआ अपडेट लेती है।''

शमिता की मां बोलीं- हमारे घर में तीन-तीन स्ट्रांग महिला है
सुनंदा शेट्टी ने बेटी शमिता से कहा, मैंने हमेशा आपको घर में एक साधारण लड़की के रूप में देखा है। मैं मजबूत हूं, तुम हो मजबूत और हमारे घर में तीन मजबूत महिलाएं हैं। बस तुम खुश रहो। आप कौन हैं, ये हमेशा याद रखिए। हमने तुम्हे बहुत याद किया और मैं रो नहीं रही क्योंकि आपको और मजबूती के साथ खेलना है।'' शमिता को बिग बॉस के घर के बाहर से शिल्पा का सपोर्ट मिल रहा है। इससे पहले शिल्पा ने रक्षा बंधन के मौके पर शमिता के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications