Bigg Boss OTT: बहन शिल्पा का संदेश सुन रो पड़ीं शमिता शेट्टी, शो में बयां किया अपना दर्द

मुंबई, 23 अगस्त। बिग बॉस ओटीटी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी में फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी हिस्सा ले रही हैं और बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह काफी खुश नजर आ रही हैं। दरअसल रक्षाबंधन के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी बहन को प्यार भरा मैसेज भेजा, जिसे सुनकर शमिता ना सिर्फ चौंक जाती हैं बल्कि भावुक हो जाती हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Shilpa Shetty ने बहन Shamita को भेजा खास मैसेज, रो पड़ी एक्ट्रेस | वनइंडिया हिंदी
     शिल्पा का बहन शमिता के लिए वीडियो संदेश

    शिल्पा का बहन शमिता के लिए वीडियो संदेश

    अपने वीडियो संदेश में शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि कैसे वो खुद यूके के बिग ब्रदर शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उस शो में शिल्पा शेट्टी का अनुभव कैसा रहा, उसे शिल्पा ने बहन शमिता के साथ साझा किया। शिल्पा ने कहा कि बिग ब्रदर या बिग बॉस टपक ही जाते हैं हमारी जिंदगी में। पता नहीं क्या रिश्ता है, लेकिन तम जानती हो कि वक्त पड़ने पर हम खऱुद ही एक दूसरे के भाई-बहन बन जाते हैं। तो मेरे भाई अपना खयाल रखना, स्ट्रॉग रहना क्योंकि अगर तुम स्ट्रॉग हो तो मैं स्ट्रॉग हूं। मम्मी स्ट्रॉग हैं। मम्मी अच्छी हैं, हम सब तुम्हें मिस कर रहे हैं, बहुत सारा प्यार,ऐसे ही खेलते रहना।

    भावुक हो जाती है शमिता

    भावुक हो जाती है शमिता


    शिल्पा शेट्टी का यह मैसेज सुनकर शमिता शेट्टी भावुक हो जाती हैं और उनकी आंख से आंसू बहने लगते हैं। इससे पहले के एपिसोड में शमिता शेट्टी बताती हैं कि आखिर क्यों शिल्पा की छाया में जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। वह कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में 20-25 साल का मेरा सफर काफी मुश्किलभरा रहा है, बतौर व्यक्ति मैं काफी आत्मविश्वास से लबरेज हूं। लोग मुझे शमिता शेट्टी के तौर पर जानते हैं, शिल्पा की बहन के तौर पर। उसकी छत्रछाया मेरे लिए बहुत सुरक्षात्मक है, मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पास शिल्पा जैसी बहन है, लेकिन लोग नहीं जानते हैं कि असल में शमिता क्या है।

    शो में नहीं आना चाहती थी, लेकिन...

    शो में नहीं आना चाहती थी, लेकिन...


    शमिता कहती हैं कि जब शिल्पा के पति राज कुंद्रा पोर्न रैकेट केस में गिरफ्तार हो गए तो मैं बिग बॉस में आने पर फिर से विचार कर रही थी कि क्या मुझे शो में आना चाहिए। शमिता ने कहा कि फिर इतना कुछ हो गया और फिर मैंने निश्चित तौर पर यह सोचा कि शायद इस वक्त बिग बॉस के घर के भीतर जाना सही नहीं होगा, लेकिन मैंने वादा कर दिया था और एक बार मैं जो कमिटमेंट कर देती हूं तो उसके बाद मैं खुद की भी नहीं सुनती हूं।

    नोंकझोंक के दौरान शमिता आंसू छलके

    नोंकझोंक के दौरान शमिता आंसू छलके

    शो के दौरान शमिता शेट्टी की दूसरे प्रतिभागी निशांत भट के साथ नोंकझोंक भी हुई है जिसके बाद शमिता रोती हुई नजर आती हैं। दरअसल शमिता जब एक टास्क में हिस्सा ले रही थी तो इसी दौरान उनकी निशांत से लड़ाई हो जाती है। शमिता राकेश बापत के साथ एक टास्क कर रही थी, इसी दौरान निशांत और शमिता के बीच झगड़ा हो जाता है। वूट द्वारा इस झगड़े का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है जिसमे दखा जा सकता है कि शमिता निशांत से पूछती हैं कि क्या तुम्हे यह टास्क अच्छा लग रहा है, तुम लोगों को खुश करना चाहते हो ना, जिसका निशांत गुस्से में जवाब देते हुए कहते हैं तुम चीख क्यों रही हो, अपना टास्क करो।

    निशांत के साथ नोंकझोंक

    निशांत के साथ नोंकझोंक

    निशांत के साथ इसी दौरान शमिता की बहस हो जाती है। दरअसल शमिता निशांत को सनकी कह देती हैं, जिसपर निशांत कहते हैं कि गाली मत दो, अगर आप गाली नहीं सुन सकते हो तो दो भी मत। इस बहस के बाद शमिता रोने लगती हैं। वह राकेश से कहती हैं तुम चाहते हो कि मैं इन लोगों से दोस्ती करूं, तुमने कहा कि किसी से लड़ाई मत करो, क्योंकि यह मुश्किल है। इसलिए मैं अपना मुंह बंद रख रही हूं। तुम चाहते थे कि मैं निशांत से दोस्ती करूं, तुम चाहते थे कि मैं दिव्या से दोस्ती करूं, लेकिन अब मैं ये नहीं कर सकती हूं।

     मुझे मौका दे दे रहे घर वाले

    मुझे मौका दे दे रहे घर वाले

    यही नहीं शमिता कहती हैं कि दिक्कत है क्लास डिवाइड की। मैं एक अभिनेत्री हूं, मैं एक परिवार से आती हूं, मैं घर में अकेली हूं जो क्लासी है, जो ये करती है वो करती है। मैं दुनिया से खुद को एक मौका देने के लिए कह रही हूं लेकिन इस घर में ही मुझे एक मौका नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान वह रोने लगती हैं तभी राकेश उन्हें सांत्वना देते हैं। शमिता ने आरोप लगाया कि निशांत ने अपनी सीमा को पार किया। बिग बॉस ओटीटी शो को करन जौहर प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+