Bigg Boss OTT: बहन ने प्रतीक को दी नेहा से दूर रहने की नसीहत, कहा-हर चीज की लिमिट होती है

मुंबई, सितंबर 14: बिग बॉस ओटीटी अब अपने अंतिम सफर पर है। इस रविवार फाइनल होने वाला है। इस सप्ताह बिग बॉस में कंटेस्टेंट के परिजन आ रहे हैं। सोमवार को बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल की बहन प्रेरणा सहजपाल ने घर में उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रतीक की बहन उन्हें नेहा को लेकर कई जरूरी सलाह दी। जिसमें प्रेरणा ने नेहा भसीन के साथ अपने संबंध के बारे में उन्हें सलाह दी। हालांकि इस दौरान प्रतीक काफी भावुक नजर आए।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Akshara Singh ने ex-boyfriend पर लगाए आरोप, मिली थी मारने की धमकी | वनइंडिया हिंदी

    बहन को देखते ही प्रतीक सहजपाल भावुक हो उठे

    बहन को देखते ही प्रतीक सहजपाल भावुक हो उठे

    बिग बॉस के घर के अंदर उनकी केमिस्ट्री नेहा भसीन के साथ काफी अच्छी जम रही है। दोनों घर के अंदर एक दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं। फैमिली डे पर प्रतीक से मिलने उनकी बहन आईं, जिन्हें देख कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। वूट का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि अपनी बहन को देखते ही प्रतीक सहजपाल इस कदर भावुक हो उठते हैं कि अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते और रोने लगते हैं।

    'हर चीज की एक लिमिट होती है, यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है'

    प्रतीक को रोता देख उनकी बहन उन्हें समझाते हुए बताती हैं कि मम्मा को भी तुम पर प्राउड है। नेहा भसीन संग प्रतीक सहजपाल की बढ़ती नजदीकियों पर उनकी बहन ने प्रतीक को नसीहत देते हुए कहा, तुम और नेहा सिर्फ दोस्त हैं। हर चीज के बीच में एक पतली लाइन होती है। इस पर प्रतीक कहते हैं कि उनकी नेहा से सिर्फ दोस्ती है। इसपर उनकी बहन कहती हैं, हर चीज की एक लिमिट होती है। यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है।

    नेहा और प्रतीक की नजदीकियां साफ तौर पर देखी गईं

    नेहा और प्रतीक की नजदीकियां साफ तौर पर देखी गईं

    शो में नेहा और प्रतीक की नजदीकियां साफ तौर पर देखी गई हैं। घर में नेहा और प्रतीक ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ ही बिताते हैं। नेहा और प्रतीक कई बार एक दूसरे से फ्लर्ट करते हुए भी देखे जाते हैं। इससे पहले प्रतीक और नेहा भसीन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नेहा और प्रतीक के बीच प्यार और मस्ती भरी लड़ाई होती हुई दिख रही है। वीडियो में प्रतीक, नेहा को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं, नेहा भी अपनी ताकत का इस्तेमाल करती हुई दिखाई दे रही हैं। नेहा लड़ाई के दौरान प्रतीक की टी-शर्ट खींच कर फाड़ देती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+