Bigg Boss OTT में शॉकिंग एलिमिनेशन, फिनाले से 2 दिन पहले शो से बाहर हुईं नेहा भसीन

Bigg Boss OTT में शॉकिंग एलिमिनेशन, फिनाले से 2 दिन पहले शो से बाहर हुईं नेहा भसीन

मुंबई, 16 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी में बीते दिनों बुधवार (15 सितंबर) की रात शॉकिंग मिड वीक इविक्शन हुआ। जिसमें नेहा भसीन दर्शकों के कम वोट मिलने की वजह से बाहर हो गईं। नेहा भसीन भी और राकेश बापट को सबसे कम वोट मिले थे। जिसके बाद रातोंरात नेहा भसीन घर से बेघर हो गईं। नेहा के इविक्शन से प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी काफी दुखी दिखें। बिग बॉस ओटीटी के फिनाले से 2 दिन पहले हुए इस शॉकिंग इविक्शन से फैंस भी हैरान रह गए हैं। बिग बॉस ओटीटी के 5 फाइनलिस्ट हैं, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और राकेश बापट। अब इन्ही पांचों में से एक बिग बॉस ओटीटी का विनर होगा।

दिव्या या प्रतीक के इविक्शन की हो रही थी बात

दिव्या या प्रतीक के इविक्शन की हो रही थी बात

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले वीक में इस बात की सुगबुगाहट थी कि दिव्या या प्रतीक में से कोई एक इविक्ट होने वाला है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिग बॉस ने फिनाले वीक में हाल ही में सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया था और कहा था कि अब जनता की लाइव वोटिंग शुरू हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा भसीन को सबसे कम वोट मिले थे।

नेहा और प्रतीक की करीबियों पर उठे कई सवाल

नेहा और प्रतीक की करीबियों पर उठे कई सवाल

नेहा भसीन का गेम पिछले कुछ दिनों से आउट ऑफ ट्रैक जा रहा था। प्रतीक सहजपाल के साथ उनकी करीबियों को लेकर नेहा भसीन की काफी आलोचना हुई है। नेहा भसीन और प्रतीक की नजदीकियां दर्शकों को पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर नेहा भसीन और प्रतीक की काफी आलोचना की गई है। नेहा भसीन को बिग बॉस कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी ने भी इस बात के लिए समझाया था कि प्रतीक से थोड़ी दूरी बना कर रखें।

प्रतीक की बहन ने नेहा भसीन को लेकर कही थी ये बात

प्रतीक की बहन ने नेहा भसीन को लेकर कही थी ये बात

हाल ही में फैमिली टास्क के दौरान प्रतीक की बहन आई थीं। प्रतीक से उसकी बहन ने नेहा के साथ एक दायरा मेनटेन करने की सलाह दी थी। प्रतीक की बहन ने कहा था कि बाहर की दुनिया में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। दोस्ती के बीच में एक थीन लाइन होती है, जिसको सभी को मेनटेन करना चाहिए। नेहा भसीन के इविक्शन के बाद अब प्रतीक सहजपाल के लिए बड़ा ट्विस्ट आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+