Bigg Boss OTT: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने शो को बताया बायस्ड, किए कई बड़े खुलासे
Bigg Boss OTT: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने शो को बताया बायस्ड, किए कई बड़े खुलासे
मुंबई, 07 सितंबर: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss Ott) का कॉन्ट्रोवर्सीज से वैसे तो काफी पुराना नाता रहा है। यूं तो कई बार बिग बॉस पर बायस्ड होने के आरोप भी लगाए गए हैं। तो वहीं, बिग बॉस के घर से बाहर हुई भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने इस शो को लेकर कई बड़े खुलासे किए, जिसके दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, अक्षरा सिंह का एक वीडियो बिग बॉस के एक फैन पेज पर तो दूसरी वीडियो बिग बॉस ऑलअपडेट पर शेयर किया गया है।

अक्षरा सिंह ने कहा बायस्ट हैं करण जौहर
बिग बॉस ओटीटी में संडे (05 सितंबर) का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ। अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा का शो से इविक्शन हो गया। इविक्शन के बाद अक्षरा सिंह के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में अक्षरा ने शो के मेकर्स और होस्ट पर बायस्ड होने के आरोप लगाए हैं। दरअसल, एक और वीडियो में उनसे सवाल किया जा रहा है कि क्या आपको लगता है कि करण जौहर बायस्ड हैं? इस पर अक्षरा जवाब देती हैं, बायस्ड है, बायस्ड है डिसीजन जो है बायस्ड है।
अक्षरा सिंह ने वीडियो में क्या कहा
अक्षरा सिंह आगे कहती है कि अक्सर मैंने वीकेंड के वार पर देखा है कि सबसे ज्यादा एक्सपोजर शमिता जी को मिलता था। उनकी बातों और बिहेवियर से ऐसा लगता था कि ये चार लोग शो के एंड तक जाने वाले हैं। इन 4 लोगों में अक्षरा ने शमिता और राकेश का नाम लिया। अक्षरा ने कहा कि उन्होंने बाहर आकर देखा कि शमिता के वीडियोज वायरल हैं, जिनमें उन्होंन कहा कि वह लास्ट तक रहेंगी।
सवाल पूछने वाले दर्शक नहीं टीम के लोग थे: अक्षरा सिंह
वहीं, बिग बॉस के एक फैन पेज पर वायरल हुए दूसरे वीडियो में अक्षरा ने खुलासा किया कि जिन ऑडियंस के सवालों को लेकर करण जौहर ने उन्हें लताड़ा था, वो लोग दर्शक नहीं, बल्कि टीम के ही मेंबर थे। अक्षरा वीडियो में कह रही हैं, 'लोगों को दर्शक बनाकर सवाल पुछवाए गए। वो कुछ लोग टीम के ही मेंबर हैं। वो कोई ऑडियंस नहीं थी। उन लोगों के चेहरे मेरे जाने पहचाने थे, तो एकदम से मैं ब्लैंक हो गई। मैंने बोला ये क्या हो रहा है। जब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया ही नहीं।'

जनता के निशाने पर थीं अक्षरा सिंह
बता दें, 'संडे का वार' एपिसोड की शुरुआत होस्ट करण जौहर के साथ हुई थी। इसके बाद ऑडियंस से सवाल लिए गए थे। इस क्रम में, ऐसा लग रहा था जनता के निशाने पर अक्षरा सिंह थीं। जनता ने अक्षरा सिंह से लगातार तीन सवाल पूछे थे। ये सवाल नेहा भसीन और शमिता शेट्टी से हुई बहस और लड़ाई को लेकर थे। दर्शकों के सवाल पूछते हुए करण ने अक्षरा को एक महिला होकर दूसरी महिला के बारे में इतना गंदा बोलने पर जमकर फटकार लगाई थी। लेकिन अब अक्षरा ने खुलासा किया है कि सवाल पूछने वाले लोग दर्शक नहीं थे, बल्कि शो के ही टीम मेंबर थे।












Click it and Unblock the Notifications