बिग बॉस OTT: आखिरकार करण के खिलाफ दिव्या ने खोला मुंह, कहा- वो बॉलीवुड का राजा इसलिए.....
मुंबई, 28 अगस्त: बिग बॉस का ओटीटी वर्जन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इसमें भी टीवी वाले बिग बॉस की तरह ड्रामा, लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता रहता है। बीते 'संडे का वार' में करण जौहर ने शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल को जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद अब दिव्या का भी गुस्सा करण पर फूटा। साथ ही उन्होंने होस्ट को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

करण को इज्जत नहीं देती दिव्या?
दरअसल 'संडे का वार' में करण ने कहा था कि दिव्या अगर आप मुझको इज्जत नहीं दे सकती हैं, तो कृपया मेरा नाम ना लें। इसके अलावा दिव्या के एक बयान का जिक्र करते हुए करण ने कहा कि वो उन्हें एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करना चाहती थीं, लेकिन वो ये भूल गईं कि मैं इस शो का होस्ट हूं। इस पर दिव्या ने सफाई देते हुए कहा कि वो सिर्फ एक मजाक था। जिस पर करण भी भड़क गए और उनको अपने साथ बिग बॉस नहीं खेलने को कहा।

अक्षरा से कही बात
अब करीब एक हफ्ते बाद दिव्या ने अक्षरा से 'संडे का वार' में हुए वाक्ये को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि करण जौहर ने मुझको ऐसी बातें बोल दी हैं, जिस वजह से मुझे यहां पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्या ने आगे कहा कि तुम (करण) मानते हो कि तुम बॉलीवुड के राजा हो, ऐसे में हर कोई तुम्हारी कही बात को समझता और सुनता है। ये बात भी सच है कि करण की बात पर सब भरोसा करेंगे, ऐसे में वो मेरे बारे में ऐसा कैसे बोल सकते हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि करण 'वीकेंड का वार' में इस पर क्या रिएक्शन देते हैं।

करण ने लगाए थे ये आरोप
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब करण ने दिव्या पर निशाना साधा हो। पहले ही 'संडे के वार' एपिसोड में करण ने दिव्या पर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि दिव्या मैम मुझे एक बात बताओ, अगर आपको शो की जरूरत नहीं है, तो आप यहां पर क्यों हैं? ये कोई पार्टी नहीं है। आगे करण ने कहा कि दिव्या हमेशा शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापट जैसे बॉलीवुड के लोकप्रिय नामों के साथ रहती हैं। वो अक्षरा के साथ इसलिए नहीं रहतीं, क्योंकि वो भोजपुरी इंडस्ट्री से हैं। करण के इन सब बयान की वजह से अब दिव्या ने मुंह खोला है।

शमिता कर रहीं रोमांस
वहीं दूसरी ओर बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच प्यार लगातार बढ़ रहा है। एक और दूसरे कई कंटेस्टेंट बात-बात पर लड़ते-झगड़ते दिखते हैं तो वहीं शमिता और राकेश बात-बात पर रोमांटिक हो जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो आया था, जिसमें शमिता को जगाने के लिए राकेश उनके हाथ चूम रहे थे। अब राकेश रसोई में उनको किस करते दिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications