Bigg Boss OTT: खाने को लेकर अक्षरा और शमिता के बीच हुई तीखी नोकझोक, अक्षरा ने कहा, 'हम खाना नहीं खाएंगे'

Bigg Boss OTT: खाने को लेकर अक्षरा और शमिता के बीच हुई तीखी नोकझोक, अक्षरा ने कहा, 'हम खाना नहीं खाएंगे'

मुंबई, 11 अगस्त: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने आगाज के साथ ही चर्चाओं में बना हुआ है। शो की शुरुआत से ही कई कंटेस्टेट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। तो वहीं, भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेर शमिता शेट्टी के बीच तीखी नोकझोक हुई। दोनों के बीच यह नोकझोक खाने को लेकर हुई है। बता दें कि यह जानकारी बिग बॉस ओटीटी की खबरें देने वाले बिग बॉस तक और वूट सेलेक्ट नाम के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई है।

शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच हुई नोकझोक

शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच हुई नोकझोक

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेर शमिता शेट्टी के बीच हुई इस तीखी नोकझोक चर्चा में है। दरअसल, यह नोकझोक खाने की वजह से हुई थी। शमिता से बहस होने के बाद अक्षरा सिंह ने खाना ना खाने का फैसला कर लिया। बता दें कि ये बिग बॉस के घर में लड़ाई का सबसे कॉमन कारण है, सभी सीजन्स में किचन और खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच खूब घमासान देखने को मिलता रहा है। वहीं, अब भोजपुरिया दर्शकों को इंतजार है कि उनकी लाडली अक्षरा आगे कैसे खेलती हैं और किचन फाइट का क्या होता है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए खूब कमेंट कर रहे हैं।

जानिए क्यों रोई बिग बॉस के घर में अक्षरा सिंह

बिग बॉस के आगाज के साथ ही, अक्षरा सिंह भी चर्चाओं में आ गई है। दरअसल,_wanted_Khabri नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। अक्षरा ने अपने रोने का कारण मूस जट्टाना को बताया है। अक्षरा ने मूस से पूछा कि मिलिंद गाबा कहां है तो, बदले में मूस ने अक्षरा से कुछ ऐसा कहा जो उन्हें हर्ट कर गया और वह इस बात को अन्य घरवालों से शेयर कर रोने लगीं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Akshara Singh बनीं Lady Boss और Prateek Sahajpal बने घर के Boss man | वनइंडिया हिंदी
    मेरे प्रोफेशन पर भी किया कमेंट

    मेरे प्रोफेशन पर भी किया कमेंट

    डिनर करते वक्त अक्षरा सिंह आती हैं और बैठती हैं। उस वक्त मिलिंद, निशांत, नेहा, राकेश और प्रतीक सहित कुछ लोग बैठे होते हैं। अक्षरा बोलती हैं कि वो मूज के साथ बहुत फ्रेंडली हैं लेकिन अब वो डिस्टेंस मेंटेन करेंगी। इतना ही नहीं, अक्षरा ने कहा मूज ने मेरे काम को लेकर भी कमेंट किया- 'ये जो तुम भोजपुरी गाना वाना गाती हो...' मूज इस तरह से बोली।' अक्षरा ने कहा- ये अच्छा नहीं है। उसके पास मेरे प्रोफेशन पर कमेंट करने का अधिकार नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री से मेरी रोजी-रोटी चलती है। ये मेरा प्रोफेशन है। आप प्यार से मुझसे कहोगे तो मैं कुछ भी कर दूंगी, लेकिन इस तरह से मुझसे बात मत करिए।

    प्रतीक और अक्षरा को बने घर के पहले कैप्टन

    प्रतीक और अक्षरा को बने घर के पहले कैप्टन

    वहीं, अब सीमा टापरिया के ऐलान के बाद प्रतीक और अक्षरा घर के पहले कैप्टन बन चुके हैं। दोनों को बिग बॉस ने इस हफ्ते घर चलाने की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा, घर में एक रिपोर्ट कार्ड मीटर भी लगा दिया गया है जो रोज़ बताएगा कि सबने कैसा परफॉर्म किया है और दर्शक कितना इंटरटेन हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+