Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल हुईं बाहर, खुश हुए यूट्यूबर, क्या रिश्ते में आई दरार?
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट्स तक की जमकर चर्चा हो रही है। वहीं इस रिएलिटी शो के तीसरे सीजन के पहले वीकेंड के वॉर में अनिल कपूर ने झक्कास अंदाज के साथ घरवालों को रियलिटी चेक दिया। इसके अलावा शो से दूसरा सदस्य भी एविक्ट हो गया है।
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल हुईं बेघर
इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 से जो सदस्य बेघर हुआ है वो और कोई नहीं बल्कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड के वार पर हुए एलिमिनेशन में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को श से बाहर कर दिया गया है।

अरमान ने मुस्कुराते हुए कहा- ठीक ही हुआ है
शो के होस्ट अनिल कपूर ने जब पायल मलिक के एविक्शन की अनाउंसमेंट की तो वह काफी उदास नजर आ रही थीं। हालांकि इस दौरान पायल के पति अरमान मलिक का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल जैसे ही पायल मुख्य दरवाजे की ओर बढ़ीं, अरमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि ठीक ही हुआ है।
पायल मलिक के जाने से खुश हुए पति अरमान
वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक ने कहा कि वह खुश हैं कि पायल बाहर हो गई। वह चाहते थे कि पायल रूके और लड़े लेकिन वह चली गई हैं तो भी वह इससे खुश ही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अरमान मलिक ने पायल को गले लगाकर अलविदा कहा और बोले- कोई बात नहीं। अपनी पहली पत्नी को विदा करते समय उन्होंने संयम बनाए रखा।
कृतिका मलिक ने जताया दुख
वहीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने भी पायल को गले लगाया और कहा- तू बहार सब संभाल लेगी। हम भी आ रहे हैं जल्दी। इस पर पायल ने जवाब दिया- जल्दी नहीं आना है, एंड तक जाना है।
अनिल कपूर ने अरमान से पूछा ऐसा सवाल
वहीं पायल के बेघर होने से पहले अनिल कपूर ने अरमान मलिक से पूछा था कि अगर वह शो से एविक्ट हो गईं तो उन्हें कैसा लगेगा। इस पर अरमान ने कहा था कि पायल का एविक्शन ठीक रहेगा क्योंकि वह घर पर मौजूद चार बच्चों की देखभाल करने के लिए वापस आ जाएगी। आपको बता दें कि इस हफ्ते साई केतन राव, सना सुल्तान, अरमान मलिक, शिवानी कुमारी, पायल मलिक और लवकेश कटारिया नॉमिनेट हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications