कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु... जिनका वायरल हुआ था प्राइवेट Video, अब फिर से क्यों चर्चा में आईं?
Trishakar Madhu Bhojpuri: 'बिग बॉस ओटीटी' 3 की तैयारियां हो रही हैं। पिछली ही बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। हर किसी को शो का बेसब्री से इंतजार है। शो में शामिल होने वाले पांच कंटेस्टेंट्स के नाम तो सामने आ चुके हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस भी हैं, जिनके नाम की जोरों शोरों से चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि इस एक्ट्रेस का एमएमएस भी वायरल हुआ था।
जानकारी के मुताबिक तृषाकर मधु को शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर तृषाकर का नाम सामने आते ही फैंस को उनके बारे में जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

बताते चलें कि तृषाकर मधु साल 2021 में चर्चा में आ गईं थीं। उनका एक एमएमएस वायरल हुआ था। इस वीडियो में दावा किया गया कि तृषाकर मधु के प्राइवेट मोमेंट्स थे। हालांकि एक्ट्रेस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आखिर किसने उनका ये प्राइवेट वीडियो लीक किया, उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं।
बताते चलें कि तृषाकर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वे अकसर अपनी हॉट वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। तृषाकर एक डांसर भी हैं। उनके सोशल मीडिया से पता चलता है कि वे काफी टैलेंटेड हैं।
'बिग बॉस ओटीटी' की बात की जाए तो सलमान खान के शो ने अपने 2 सीजन कंप्लीट कर लिये हैं। पहले ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल और दूसरे के एल्विश यादव रह चुके हैं। अब देखना ये होगा कि बीबी ओटीटी 3 की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के सिर पर सजती है।












Click it and Unblock the Notifications