Bigg Boss OTT 3: कौन है अदनान खान? बिग बॉस में हो रही वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें कैसे कमाए करोड़ों रुपए
Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में इस समय खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। होस्ट अनिल कपूर के विशाल पांडे और सना मकबुल को डांटने से लेकर, पायल मलिक के बिग बॉस में आकर कृतिका मलिक के लिए बोलने तक और अरमान के विशाल को थप्पड़ मारने तक, इस हफ्ते बहुत कुछ हुआ।
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री
'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने तीसरे सप्ताह में है और ऐसे में खबर है कि एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। खबर है कि पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अदनान शेख की एंट्री हो सकती है। वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अब लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

कौन हैं अदनान शेख
27 साल के अदनान शेख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और डांसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 11.3 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 568 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब मजेदार वीडियो के लिए जाने जाते हैं जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
अदनान शेख की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान शेख एक साल में करीब 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस के प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये की फीस लेंगे। अदनान शेख की कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये है और वह एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
पायल मलिक की शो में होगी वापसी
वहीं खबर है कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक जो कि पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गई थीं, भी शो में वापसी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी शो में दोबारा एंट्री हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications