Abhishek Malhan से अस्पताल मिलने क्यों नहीं गए एल्विश यादव? यूट्यूबर ने कहा-' मुझे कमरे में बंद रखा...'

Bigg Boss OTT 2: बिग-बॉस ओटीटी 2 शो अब खत्म हो चुका है और एल्विश यादव को विनर घोषित कर दिया गया। शो जीतने के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं, अभिषेक मल्हन फर्स्ट रनरअप रहे। हालांकि फैंस का मानना है कि शो जीतने के बाद से एल्विश यादव ने अपने खास दोस्त अभिषेक से दुश्मनी मोल ली है जिसकी वजह से वह उनसे मिलने अस्पताल तक नहीं गए।

अभिषेक से मिलने क्यों नही गए एल्विश?
बता दें कि, बिग-बॉस ओटीटी 2 फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने फिनाले में हिस्सा लिया। फिलहाल वह बिग-बॉस खत्म होने के बाद से अस्पताल में एडमिट हैं। ऐसे में मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, आलिया सिद्दीकी और आशिका भाटिया उनसे मिलने गईं। लेकिन एल्विश यादव अपने दोस्त का हाल जानने नहीं गए। ऐसे में फैंस उनके खिलाफ सवाल उठा रहे है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी सच्चाई बताई।

Elvish Yadav

वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई
एल्विश यादव ने वीडियो जारी कर बताया कि आखिर वह क्यों अभिषेक मल्हान से मिलने अस्पताल नहीं जा पाए। यूट्यूबर ने बताया कि, वह बिग-बॉस ओटीटी 2 फिनाले के बाद से एक ही कमरे में बंद हैं। प्रोडक्शन टीम ने सुरक्षा के कारण उन्हें बाहर ना निकलने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। इसलिए वह अभिषेक से मिलने नहीं जा पाए। दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं हैं मैंने फोन कॉल करके अभिषेक का हाल पूछा। फिलहाल वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है और दिल्ली पहुंच गया है मैं उससे वहीं मिलुंगा।"

कमरे में किया गया है बंद
एल्विश यादव ने यह भी बताया कि, 'सोशल मीडिया पर किस तरह उनके खिलाफ हेट फैलाया जा रहा है। यूट्यूबर ने कहा कि, 'सोशल मीडिया पर एक चीज काफी फैल रही है, कहीं मेरी बुराई, कभी अभिषेक की बुराई कि भाईचारा खत्म है!! भाई तुमने देखा होगा कि मैं इस चारदिवारी में बंद हूं। अपनी मर्जी से तो मैं बंद रहूंगा नहीं, क्योंकि जहां से मैं आया हूं, वहां से बंद और यहां भी बंद। सिक्योरिटी की वजह से बिग बॉस वालों ने ही मुझे इधर रखा हुआ है और खास बोला हुआ है कि आप नहीं जा सकते। मेरे को कोई शौक नहीं है। कृप्या करके सोशल मीडिया पर हेट ना फैलाएँ।'

एल्विश बने बिग-बॉस विनर
बता दें कि, बिग-बॉस ओटीटी में एल्विश यादव की वाइलकार्ड एंट्री हुई थी। वहीं अभिषेक मल्हान पहले दिन से शो का हिस्सा थे। लेकिन जब से एल्विश की एंट्री हुई तभी से बिग-बॉस की टीआरपी काफी बढ़ गई। उनकी मस्ती वाले अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। ऐसे में एल्विश वो पहले कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+