कीर्ति मेहरा नहीं बल्कि ये हैं Elvish Yadav की सीक्रेट गर्लफ्रेंड, यूट्यूबर बोले- 'हम सीरियस रिश्ते में हैं'
Elvish Yadav Secret Girlfriend: बिग-बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव शो खत्म होने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा को लेकर काफी चर्चा में रहे। कहा जा रहा है कि वह दोनों पिछले 6-7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब एल्विश ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर चुप्पी तोड़ी है।
एल्विश यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी रियल गर्लफ्रेंड का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, कीर्ति मेहरा उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। दरअसल, मनु पंजाबी ने एल्विश संग एक लाइव चैट की। उन्होंने यूट्यूबर से पूछा कि, जब आपको शो में इतनी लड़कियां लाइन देती थीं तो आप उनसे दूरी क्यों बनाते थे। एल्विश ने कीर्ति का बिना नाम लिए जवाब दिया कि, जिसे सोशल मीडिया पर आप लोग देख रहे हैं मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। ना ही वो मेरी कुछ लगती हैं।

एल्विश ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'मेरी जो बंदी है वो काफी अलग है। वह पंजाब की रहने वाली है और सोशल मीडिया से काफी दूर है। उसे हमारा रिलेशनशिप प्राइवेट रखना ही पसंद है। उसे नहीं पसंद है कि मैं किसी के सामने भी उसका नाम लूं। हम दोनों फिलहाल सीरियस रिलेशनशिप में हैं।' बता दें कि, एल्विश यादव इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेने से बचते हुए नजर आए।
बता दें कि, जब एल्विश यादव बिग-बॉस शो का हिस्सा थे। तब उनका नाम लगातार कीर्ति मेहरा से जोड़ा जा रहा था। दोनों की कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके अलावा कीर्ति मेहरा ने एल्विश यादव के लिए पोस्ट कर फैंस से वोट की अपील की थी। लेकिन अब खुद एल्विश ने इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी कीर्ति गर्लफ्रेंड नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications