Bigg Boss Ott 2 विनर एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का घर, वीडियो में दिखाई ऐसी चीजें कि.......

Elvish Yadav Dubai Home: सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूबर एल्विश यादव ने जब से 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब अपने नाम किया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर बनने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने इस रिएलिटी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी और शो जीतकर इतिहास रच दिया था। फिलहाल एल्विश यादव एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि उन्होंने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में एल्विश ने लोगों को अपने दुबई वाले घर का टूर भी कराया है।

एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा लग्जीरियस घर
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दुबई के डुप्लेक्स घर का टूर कराया है। उनके इस व्लॉग को पोस्ट करने के कुछ ही घंटे में 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एल्विश के इस व्लॉग की शुरुआत दोस्तों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने से होती है। इसके बाद एल्विश अपने दोस्तों के साथ फ्लाइट में मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वह अपने दुबई के लग्जीरियस घर में पहुंचते हैं और लोगों को इसका टूर कराना शुरू करते हैं।

elvish yadav

वीडियो में लोगों को कराया घर का टूर
एल्विश यादव सबसे पहले घर के फर्स्ट फ्लोर का टूर कराते हैं जिसमें बहुत बड़ा सा लिविंग रूम दिखाई देता है। इसके बाद वह घर का ओपन किचन दिखाते हैं और फिर एक-एक कर रूम्स और बाथरूम का टूर भी कराते हैं। बाद में वह अपने आलीशान घर की बालकनी भी दिखाते हैं जो कि काफी बड़ी है और सामने काफी बिल्डिंग्स भी नजर आती हैं। एल्विश के दुबई वाला लग्जीरियस घर सफेद रंग का दिखाई देता है।

एल्विश यादव का 8 करोड़ का घर
वीडियो में एल्विश यादव अपने लग्जरी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल का टूर भी कराते हैं, जिसमें अटैच्ड बाथरूम के साथ चार लग्जरी बेडरूम मौजूद होते हैं। व्लॉग में एल्विश बताते हैं कि उन्होंने दुबई में ये शानदार लग्जीरियस घर 8 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये घर वीडियो में काफी सुंदर दिखाई देता है।

लोगों ने नए घर के लिए एल्विश को दी बधाई
अपने दुबई होम टूर की वीडियो को पोस्ट करते हुए एल्विश यादव ने कैप्शन में लिखा है- दुबई में प्रॉपर्टी लेली। वहीं वीडियो के वायरल होते ही लोग एल्विश यादव को उनके इस आलीशान घर के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ एक वीडियो सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस वीडियो सॉन्ग का टीजर रिलीज किया गया है। खबर है कि एल्विश यादव एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+