Bigg Boss OTT 2: कौन हैं मनीषा रानी? वोट मांगने सड़क पर उतरे लोग, जीत के लिए की जा रही प्रार्थना
Manisha Rani On Bigg Boss Ott 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस रिएलिटी शो का फिनाले जल्द ही आयोजित होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी 15 अगस्त वाले वीक में इस शो का फिनाले होगा। इस समय बिग बॉस ओटीट 2 के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट अपना दमदार खेल दिखाने में जुटे हुए हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनने के लिए सभी घरवाले जी जान का जोर लगा रहे हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंटेस्टेंटे मनीषा रानी को दर्शकों के दिल में एक अलग जगह मिली है जिसके चलते वह शो का विनर बन सकती हैं।
मनीषा रानी की जीत के लिए मांगी जा रही है दुआ
आपको बता दें कि बिहार के मुंगेर जिला की बेटी मनीषा रानी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। मनीषा रानी ने इस रिएलिटी शो में बिंदास बिहारी स्टाइल से घरवालों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। वहीं आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक भी मनीषा रानी को काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बता रहे हैं। कुछ दिनों पहले शो में आए बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट ने भी कंटेस्टेंट मनीषा रानी की जमकर तारीफ की थी।

मुंगेर में मनीषा के लिए वोट मांगने सड़क पर उतरे लोग
खबर है कि बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट मांगने की अपील करते हुए मुंगेर के लोग सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। ये सभी लोग मनीषा रानी को शो का विनर बनाने के लिए, उनका सपोर्ट करते हुए सड़क पर उतरकर उनके लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के लोग चाहते हैं कि इस शओ की विनर मनीषा रानी ही बनें क्योंकि वह शुरुआत से काफी अच्छा गेम खेलती नजर आई हैं और उन्हें लोग पसंद भी करते हैं।
बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं मनीषा रानी
आपको बता दें कि इस समय बिग बॉस ओटीटी 2 की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मनीषा रानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जानकारी के अनुसार मनीषा रानी बिहार के मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली हैं। मनीषा के पिता मनोज कुमार चंडी कुरियर का काम करते हैं। मां हाउस वाइफ हैं जो कि इस समय बेटी के लिए मुंबई में ही रह रही हैं। मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। मनीषा ने अपनी पढ़ाई भी मुंगेर से ही पूरी की है।
मनीषा रानी हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, एक्टर और एंटरटेनर भी हैं। मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। मनीषा के अधिकतर वीडियोज कपल्स के रिलेनशनशिप, बॉयफ्रेंड, शादी, अफेयर और गोल्ड डिगर जैसे टॉपिक पर आधारित होते हैं। कोरोना काल से पहले मनीषा रानी के ज्दातार वीडियोज टिक-टॉक पर नजर आते थे। वह कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications