Bigg Boss OTT 2: वीकेंड के वार में नहीं नजर आएंगे सलमान खान, जानें कौन करेगा उनको रिप्लेस, बजेगा सबका बैंड

Bigg Boss OTT 2: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट इस समय कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस ओटीटी के दूसरे घरवालों की बैंड बजाने में लगी हुई हैं। हाल ही में इस शो को दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड किया गया है। वहीं इसी सप्ताह शो में दो नए सदस्यों, एल्विश यादव और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है।

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव जबसे बिग बॉस के घर में आए हैं, तबसे उन्होंने पुराने घरवालों को परेशान कर रखा है। साथ ही वह दर्शकों का जमकर मनोरंजन भी कर रहे हैं। इस वीक ये उनका पहला वीकेंड का वार है, लेकिन इस बार होस्ट सलमान खान नहीं होंगे। खबर है कि सलमान खान कुछ खास कारणों के चलते कुछ दिनों तक बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करते हुए नजर नहीं आएंगे।

salman khan

वीकेंड का वार एपिसोड में नहीं दिखेंगे सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान को रिप्लेस कर कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने उनकी जगह ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले की कमिटमेंट्स की वजह से सलमान खान इस सप्ताह 'बिग बॉस ओटीटी 2' वीकेंड का वार के लिए मौजूद नहीं हो पाएंगे। खबर है कि उनकी जगह कृष्णा अभिषेक अपने स्टाइल में एक्टिविटी एरिया में जाकर इस शो के वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करेंगे।

कृष्णा अभिषेक करेंगे होस्ट
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में इस हफ्ते दो नए सदस्यों की एंट्री हुई है। इनमें से एक एल्विश यादव जो कि एक यूट्यूब व्लॉगर हैं। वह शॉर्ट मूवीज भी बनाते हैं। 25 साल के एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं। वहीं आशिका भाटिया एक एक्ट्रेस हैं जो कि टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+