Bigg Boss OTT 2: इस दिन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले, जानें टाइमिंग, ट्रॉफी, प्राइज मनी के बारे में
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच गया है। जल्द ही लोगों को पता चल जाएगा कि इस बार रिएलिटी शो का विनर कौन होने वाला है। वहीं गत 6 अगस्त को 'वीकेंड का वार एपिसोड' बहुत ही जबरदस्त रहा। इस बार शो से दो लोग एकसआथ एलिमिनेट हुए। आपको बता दें कि अविनाश सचदेव और जद हदीद को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है। वहीं शो में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की दोस्ती में भी दरार नजर आने लगी है। इस समय सभी कंटेस्टेंट्स अपना अपना गेम खेल रहे हैं ताकि जीत हासिल कर सकें।
'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी की दिखाई गई झलक
आपको बता दें कि शो के होस्ट सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर की ट्रॉफी की झलक लोगों को दिखा दी है। अब बिग बॉस के घर में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स बचे हों जिनमें से कोई भी इस ट्रॉफी का हकदार हो सकता है। बिग बॉस के घर में इस समय जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे बचे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले से पहले घर में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जद हदीद और अविनाश सचदेव के घर से बेघर होते ही बाकी कंटेस्टेंट अपना पर्सनल गेम प्लान शुरू कर चुके हैं।

14 अगस्त को होगा शो का ग्रैंड फिनाले
वहीं इस रिएलिटी शो के फैंस ग्रैंड फिनाले के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'वीकेंड का वार' के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने बताया था कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले आगामी 14 अगस्त 2023 को होने वाला है और ये रात 9 बजे से जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगा। आपको बता दें कि आप इस शो का ग्रैंड फिनाले बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं और ये पहली बार होगा जब ग्रैंड फिनाले रविवार की जगह सोमवार (14 अगस्त) को दिखाया जाएगा।
मिल सकती है 25 लाख रुपए की प्राइज मनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल की तरह इस साल भी मनी बैग वाला ट्विस्ट शो में शामिल रहेगा। एक पैसों से भरा सूटकेस शो में रहेगा, जिसे लेकर टॉप-5 में से कोई भी इस गेम को छोड़ सकता है। इस सूटकेस में लगभग 10 लाख रुपये होंगे। इसी के साथ कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को शो की प्राइज मनी के बारे में बात करते सुना गया था, जिसमें वो कह रहे थे कि इस बार भी 25 लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई है। फिलहाल बिग बॉस के घरवालें से लेकर दर्शकों तक को शो के ग्रैंड फिनाले का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications