Bigg Boss OTT 2: आखिरी 15 मिनट में एल्विश यादव को मिले थे इतने करोड़ वोट, ऐसे बने शो के विनर
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर का नाम अब सबके सामने आ चुका है। गत 14 अगस्त 2023 को शो के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमाना खान ने बताया कि कई करोड़ वोट मिलने के कारण यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीत हासिल की है। आपको बता दें कि एल्विश यादव ने इस रिएलिटी शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी और इसके बाद उन्होंने इस शो का इतिहास ही बदलकर रख दिया। यूट्यूबर एल्विश यादव ही आखिरकार 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर बने हैं।
15 मिनट में एल्विश यादव को मिले इतने वोट
ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का नाम सामने आया था। उनके बीच विनर चुनने के लिए फिनाले के टाइम पर ही 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइनें खोली गई थीं। खबर है कि उन 15 मिनट में कंटेस्टेंट एल्विश यादव कई करोड़ वोट मिले हैं। एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद बता रहे हैं कि फिनाले की वोटिंग में 15 मिनट के अंदर उन्हें कितने वोट मिले हैं।

एल्विश यादव का वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एल्विश यादव का ये वीडियो बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले के बाद का है। एल्विश जब ट्रॉफी और 25 लाख रुपये जीतकर बाहर आए, तो उन्हें लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। एल्विश ने तब सभी का शुक्रिया अदा किया था साथ ही उन्हें कितने वोट मिले हैं ये भी बताया था।
15 मिनट में तय हुई एल्विश की किस्मत
एल्विश वीडियो में बताते हैं कि उन्हें जियो सिनेमा ऐप के मालिक ने बताया कि 15 मिनट में उनके लिए 280 मिलियन वोट इकट्ठा हुए थे। वीडियो में एल्विश बोलते हैं- जियो के जो हेड हैं, जिनका ये पूरा शो है, उन्होंने बोला कि आपको पता है कि 15 मिनट में कितने वोट आए हैं आपको। मैंने पूछा कि कितने आए, तो उन्होंने बताया कि 280 मिलियन।
कौन हैं शो के विनर एल्विश यादव
जानकारी के अनुसार एल्विश यादव एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने साल 2016 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। फैंस के बीच वह 'राव साहब' के नाम से मशहूर हैं। एल्विश को उनके ठेठ हरियाणवी स्टाइल में बोलने के कारण काफी पसंद किया जाता है। एल्विश के कॉमेडी वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
1001 गाड़ियों के काफिले संग दिल्ली लौटे एल्विश यादव
वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 1001 गाड़ियों के काफिले के साथ मुंबई से दिल्ली लौट रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतकर जब एल्विश यादव सेट से बाहर आए, तो गाड़ियों का काफिला उन्हें लेने के लिए पहुंच चुका था। एल्विश यादव अपनी जीत से काफी खुश नजर आए। शो जीतने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वह प्राइज मनी में मिले 25 लाख रुपये अपनी टीम के तीन सदस्यों के साथ बांटेंगे। टीम के सदस्यों ने उनकी इस जीत में बहुत मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications