Bigg Boss OTT 2: शो से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंचे अभिषेक मल्हान, हाथ जोड़कर कही ये बात, वीडियो वायरल
Abhishek Malhan Video: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर का नाम अब सबके सामने आ चुका है। यूट्यूबर राव साहब उर्फ एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि शो के आखिर में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ही बचे थे जिनमें से जनता ने अपनी वोटिंग से एल्विश को शो का विनर बना दिया। वहीं शो के ग्रैंड फिनाले के एक दिन पहले ही फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद अभिषेक सिर्फ थोड़ी देर के लिए शो के फिनाले में पहुंचे थे। हालांकि फर्स्ट रनर अप बनने के बाद वह फिर से अस्पताल चले गए और वहां दोबारा से उनका इलाज शुरू हो गया है।
अभिषेक मल्हान बने शो के फर्स्ट रनर अप
फिनाले नाइट के खत्म होते ही अभिषेक मल्हान सीधे अस्पताल चले गए। अस्पताल से उन्होंने एक वीडियो बनाया है और अपने फैंस के साथ उसे शेयर किया है। वीडियो में अभिषेक ने अपने पांडा गैंग को दिल से थैंक यू कहा है। साथ ही शो हारने पर भी वह बहुत सारी बाते की हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप हुए हैं।

अभिषेक मल्हान को हुआ है डेंगू
फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूरे 58 दिन बिताए थे। इस शो का विनर बनने के लिए उन्होंने पूरजोर कोशिश की थी। लेकिन अंत में पूरा गेम ही पलट गया। हालांकि जनता का इतना प्यार पाकर वह काफी खुश नजर आए। शो के ग्रैंड फिनाले से ठीक एक दिन पहले अभिषेक काफी बीमार हो गए थे। उन्हें डेंगू हो गया है। इस वजह से वह फाइनल इवेंट पर परफॉर्म भी नहीं कर पाए।
शो खत्म होते ही असप्ताल पहुंचे अभिषेक
अभिषेक मल्हान ग्रैंड फिनाले में थोड़ी देर के लिए पहुंचे थे लेकिन उनके चेहरे पर कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा था। वह अंदर से बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे। इसके बाद जैसे ही शो के विनर के रूप में एल्विश यादव का नाम सामने आया तो वह शो से सीधे अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान उनके मम्मी-पापा भी उनके साथ थे।
अस्पताल से अभिषेक मल्हान का वीडियो
अभिषेक मल्हान ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक वीडियो बनाया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है- सबसे पहले थैंक यू सो मच। उन सभी को, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। मुझे पता है कि मैं ट्रॉफी लेकर नहीं आ पाया लेकिन आप लोगों का जो प्यार दिख रहा है मुझे, जो प्यार आप लोग मेरे को दे रहे हो। भगवान की कसम, मुझे लगता नहीं कि मैं इतना डिजर्व करता हूं जितना प्यार आप लोग दे रहे हो। थैंक यू सो मच पांडा गैंग और उन सभी को जिन्होंने मुझे वोट किया। जस्ट बिग बॉस के सेट से वापस अस्पताल आया हूं।
एल्विश यादव के बारे में ये बोले अभिषेक मल्हान
अभिषेक मल्हान ने वीडियो में आगे कहा- मैं उन सभी मीडिया पर्सन से माफी मांगता हूं, जिनको मेरा इंटरव्यू लेना था या चाहते थे कि मैं कुछ बोलूं उनके बारे में, शो के बारे में। लेकिन मैं क्या करूं। मुझे एक डेड लाइन मीट करनी थी। मेरे को अस्पताल वापस आना था। मैं जल्दी से ठीक होना चाहता हूं ताकि मैं सबको अपनी सारी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर सकूं। उन्होंने आगे कहा- जिन लोगों ने भी मेरा सपोर्ट किया, मुझे पता है कि मैंने उनको निराश किया क्योंकि मैं ट्रॉफी नहीं ला पाया। लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया। दो महीने मैंने जितना कर सकता था, उतना किया। लेकिन आप लोगों ने जो प्यार मुझे दिया, वो मेरे लिए ट्रॉफी ही है। एल्विश को बधाई..... सिस्टम।












Click it and Unblock the Notifications