'बच्ची घर जितना सेफ स्कूल में...' बदलापुर में 2 बच्चियों के यौन शोषण पर भड़के रितेश देशमुख, शेयर किया पोस्ट
Riteish Deshmukh On Badlapur Incident: कोलकाता रेप मामले के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना सामने नहीं आई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। अब इस मामले में रितेश देशमुख का भी रिएक्शन सामने आया है।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अब बदलापुर मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्टर ने पोस्ट कर लिखा, 'एक पेरेंट के रूप में मैं पूरी तरह से निराश, दुखी और गुस्से से भरा हुआ हूं!!'

रितेश देशमुख ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'दो 4 साल की लड़कियों के साथ स्कूल के पुरुष सफाई कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया। जबकि हम सभी लोग स्कूलों को बच्चों के लिए अपने घर जितना ही सुरक्षित स्थान मानते हैं।'
As a parent am absolutely disgusted, pained and raging with anger!!
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 20, 2024
Two 4 year old girls were sexually assaulted by the male cleaning staff member of the school. Schools are supposed to be as safe a place for kids as their own homes. Harshest punishment needs to be given to this…
रितेश देशमुख ने अपने पोस्ट में आगे न्याय की मांग करते हुए पोस्ट लिखा, 'इस राक्षस को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने समय में दोषियों को वो सजा जी थी जिसके वो हकदार थे, चौरंग। हमें इस कानून को फिर लाना चाहिए।' फिलहाल एक्टर के इस पोस्ट में लगातार फैंस कमेंट कर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदलापुर पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले की पुलिस लगातार जांच कर रही है।
रिपोर्ट की मुताबिक, 4 साल की इन बच्चियों ने स्कूल जाने से मना कर दिया था। मां-बाप के कहने पर भी दोनों नहीं मानी। फिर एक बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया। पेरेंट्स ने जब मामले के बारे गंभीरता से पूछा तो बच्ची के शरीर में चोट के निशान थे। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना का संज्ञान लेने के बाद हाई लेवल जांच के आदेश जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications