BIGG BOSS फेम राकेश बापट ने खरीदी Audi Q7, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई, 11 फरवरी। टीवी एक्टर राकेश बापट जोकि हाल ही में लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे वह अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। राकेश और नमिता के बीच बिग बॉस शो के दौरान नजदीकी देखने को मिली थी। लेकिन वेलेंटाइन वीक में राकेश ने शमिता की बजाए खुद को एक बेहद खास तोहफा दिया है, जिसकी जवह से वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

80 लाख की कार

80 लाख की कार

राकेश बापत ने अपने लिए एक जबरदस्त लग्जरी कार खरीदी है। खुद राकेश ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। राकेश ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है उसमे एक वीडियो भी है जिसमे देखा जा सकता है कि राकेश एक नई खूबसूरत कार के साथ नजर आ रहे है। राकेश ने ऑडी क्यू-7 कार खऱीदी है। जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 80 लाख रुपए है।

शमिता के साथ रिलेशन में

शमिता के साथ रिलेशन में


राकेश ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि राकेश अपनी कार के साथ हैं और उनके साथ उनकी मां भी मौजूद हैं। राकेश को उनकी नई कार के लिए सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने बधाई दी है। राकेश ने सफेद रंग की ऑडी क्यू-7 कार खरीदी है। कार के साथ राकेश पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले साल राकेस बिग बॉस ओटीटी पर नजर आए थे, इस शो पर वह रनर अप रहे थे। राकेश और शिल्पा के बीच की लव स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फैंस दोनो को शारा बुलाते थे।

कर रहे हैं डेट

कर रहे हैं डेट

राकेश और शमिता बिग बॉस खत्म होने के बाद भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ दिखते हैं। बिग बॉस के 15वें सीजन में एक बार फिर से राकेश नजर आए थे, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी की वजह से उन्हें शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा था। बिग बॉस से शमिता के बाहर आने के बाद राकेश ने शमिता के लिए नोट छोड़ा था और शमिता की तारीफ की थी।

तेजस्वी पर भड़के थे राकेश

तेजस्वी पर भड़के थे राकेश

राकेश ने नोट में लिखा था, कुछ सीखना और फिर से उसे भुलाना, फिर से उसे सीखना यह हमारे अस्तित्व का सर्किल है, जहं हम जीतेंगे या नहीं यह निर्भर करता है लेकिन एक बात निश्चित है कि हम कुछ सीखते जरूर हैं। आपने अनुभव किया, आपने सीखा, आप बेहतर बनीं और आपने लगभग हर किसी का दिल जीता, मुझे आप पर गर्व है। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के दौरान राकेश ने शमिता का साथ दिया और जिस तरह से तेजस्वी प्रकाश ने उन्हें उम्र की वजह से घेरा था उसपर शमिता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी आप ये सब क्यों कर रही हैं, उन्हें राज कुंद्रा में दिलचस्पी नहीं है, मैं सोच रहा हूं टीवी तोड़ दूं, इतना गुस्सा आ रहाा था मुझको।

रिश्ते को किया स्वीकार

रिश्ते को किया स्वीकार

शमिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर राकेश ने कहा कि हमारा रिश्ता शो के लिए नहीं था, मैंने शमिता से कहा था कि हम शो के बाद एक दूसरे से मिलेंगे, असल दुनिया में एक दूसरे को समझेंगे। हम दोनों एक दूसरे के साथ जुड़े हैं, हम एक दूसरे से बात करतें हैं, एक दूसरे से मिलते हैं। बता दें कि राकेश 2001 में फिल्म तुम बिन में नजर आए थे। इसके अलावा दिलमे है, वृंदावन, सविता दाोदर परांजपे फिल्म में काम किया। इसके साथ ही सात फेरे, मर्यादा, कबूल है जैसे सीरियल में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+