Bigg Boss फेम दीपक ठाकुर की बहन बनीं अफसर, बेटी ने क्रैक किया BPSC का एग्जाम तो रो पड़ा पूरा परिवार
बिग बॉस 12 फेम दीपक ठाकुर जब शो में थे तो उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। दीपक ने अपने बिंदास अंदाज से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। हालांकि शो जीतने से वे चूक गए। दीपक तो शो नहीं जीत सके मगर उनकी बहन ने अपनी काबीलियत और मेहनत के दम पर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
दीपक ठाकुर की बहन ज्योति ने हाल ही में बीपीएससी क्वालिफाई किया है। ज्योति ने BPSC परीक्षा में 143वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद वे प्रखंड पंचायत पदाधिकारी बन गई हैं। इस बात से पूरे परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। ज्योति ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में बात भी की है।

ज्योति ने पंचायत पदाधिकारी बनने के बाद मीडिया से बातचीत की और बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनकी वजह से उनके पिताजी और बहन खुश हैं। पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। ऐसे में ज्योति के मुताबिक उनके लिए ये काफी गर्व की बात है।
ज्योति कहती हैं कि पापा कल से सबको बता रहे हैं कि मेरी बेटी पदाधिकारी बन गई है। खुशी के मारे सबकी आंखों में आंसू आ गए। सबलोग एकदम से इमोशनल हो गए। ये सब देखने के बाद ऐसा लगता है कि हां मैंने कुछ किया है अपनी जिंदगी में।
अपनी बहन के लिए दीपक ठाकुर ने भी एक लंबा चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है। दीपक ने रोने वाले इमोजी बनाए और लिखा कि मेरी बहना आज पदाधिकारी बन गई है। पोस्ट लिखते हुए मैं बहुत भावुक हो रहा हूं। सबका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। तुमने पूरे खानदान का.. मां-पापा का नाम रोशन किया है। हमें तुमपर नाज है ज्योतु।
दीपक ने आगे लिखा कि हम मध्यमवर्गीय लोगों के पास कोई दूसरा मौका नहीं होता। कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता। तुमने किताबों का बोझ लेकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की। हम बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications