सोनाली फोगाट ही नहीं, बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट की संदिग्ध हालातों में हो चुकी है मौत
नई दिल्ली, 23 अगस्त: 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की कंटेस्टेंट, भाजपा लीडर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिछले कुछ सालों में'बिग बॉस' से जुड़े कई सितारे हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनमें कई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं। इससे पहले पिछले साल सितंबर में बिग बॉस के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह भी हार्ट अटैक बताई गई थी।

सोनाली फोगाट:
एक्ट्रेस और बीजेपी नेतासोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया। गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 42 साल की सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सूत्रों ने बताया कि सोनाली फोगाट को बेचैनी की शिकायत के बाद उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में लाया गया था। गोवा डीजीपी जसपाल सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है कि फोगाट अंजुना में 'Curlies' रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। डिप्टी एसपी जीवबा दाल्वी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने कहा, शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक नजर आ रही है।
Recommended Video

सिद्धार्थ शुक्ला
'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को एक साल पूरा होने जा रहा है। हार्ट अटैक पड़ने की वजह से बीते साल सितंबर में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने पूरी टीवी की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हो गई। 40 साल की उम्र में उन्होंने ओशिवारा अपने फ्लैट में अंतिम सांस ली थी। सिद्धार्थ को भी जब अस्पताल ले जाया गया था, तब तक उनकी मौैत हो चुकी थी।

स्वामी ओम
'बिग बॉस 10' के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे ओम स्वामी 3 फरवरी 2021 को मौत हो गई थी। उनकी मौत को लेकर कई संदिग्ध बातें भी सामने आई थीं। हालांकि मीडिया में उनकी मौत की वजह लकवा और कई अन्य बीमारियों को बताया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से उनका स्वास्थ्य काफी गिर गया था। जिसके बाद फरवरी में उनकी मौत हो गई थी।

प्रत्युषा बनर्जी
'बिग बॉस 7'की कंटेस्टेंट 'बालिका वधू' से हर घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी का 2016 में निधन हो गया था। प्रत्युषा बनर्जी अपने कमरे में फांसी से लटकी मिली थी। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर कई थ्योरी सामने आई थीं। उनकी सुसाइड के पीछे उनके बॉयफ्रेंड को बताया गया था। राहुल राज ने जबकि इन आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि प्रत्युषा की परेशानी की वजह उसकी फैमिली थी।

जयश्री रमैय्या
'बिग बॉस कन्नड़ 3' स्टार जयश्री रमैय्या ने पिछले साल जनवरी में सुसाइड कर ली थी। एक्ट्रेस काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं और बेंगलुरु में उनका इलाज भी चल रहा था।जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की कंटेस्टेंट थीं। साल 2020 से ही वे काफी परेशानियों का सामना कर रही थीं। 2021 में उन्होंने सुसाइड कर ली।












Click it and Unblock the Notifications