Bigg Boss: उर्फी जावेद के 'थाली का बैंगन' कमेंट से जिया को लगा था झटका, अब पलटवार करते हुए क्या बोलीं ?
Jiya replied on Urfi Javed Baingan remark: बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान के साथ जिया शंकर की बॉन्डिंग इस सीजन की खास स्पेशल बात थी। जिया ने यूट्यूबर के लिए अपनी फीलिंग्स भी शेयर की और कई मौकों पर उन्हें कैजुअल फ्लर्टिंग करते हुए भी देखा गया। अब घर से बेदखल होने के बाद जिया ने अपने और अभिषेक के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं, उर्फी जावेद के फेक कमेंट को लेकर भी जिया शंकर ने बयान दिया है।
जिया-अभिषेक को लेकर क्या बोलीं उर्फी जावेद?
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने हाल ही में ओटीटी 2 हाउस में एंट्री ली और सारे कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। अपनी बातचीत में उर्फी ने जिया को थाली का बैंगन बताया। अपनी बातचीत में उर्फी ने कहा कि वो जिया के लिए थाली के बैंगन वाली ड्रेस भी बनाएगी। इसके बाद उर्फी ने कहा कि लव एंगल उन्हें फेक लगता है।

इसके बाद उर्फी ने कहा कि अभिषेक को लेकर भी उन्हें ये लव एंगल फेक लगता है। इसके बाद सारे कंटेंस्टेंट सहमत हुए। घर छोड़ने के बाद उर्फी के कमेंट्स को लेकर जिया काफी परेशान थीं। इसके बाद जिया शंकर ने उर्फी के रिएक्शन पर बयान दिया। वो काफी बेफिक्र लग रही थी और बोली कि हां ठीक है यार बैंगन का आउटफिट भेज देना।
सिर्फ उर्फी जावेद ही नहीं बल्कि कई लोगों ने जिया और अभिषेक की बॉन्डिंग को फेक बताया और इसे जिया की गेम स्ट्रेटेजी का हिस्सा भी बताया। हालांकि, 'पिंकविला' संग बातचीत में जिया ने कहा कि वो YouTuber को पसंद करती है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में आईं उर्फी
उर्फी जावेद ने जब घर में मेहमान बनकर एंट्री ली तो सबके लिए आउटफिट डिसाइड किए। उर्फी ने घरवालों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह के कपड़े वो लोगों के लिए डिजाइन कर रही हैं। उर्फी ने बेबिका से कहा कि वो उसके लिए एक सुइयों वाली ड्रेस बनाएंगी क्योंकि उसने घर में कई लोगों को पोक किया।
बीबी को मिले 5 फाइनलिस्ट
जिया शंकर पिछले हफ्ते मिड-वीक एलिमिनेशन में बाहर होने वाली आखिरी प्रतियोगी थीं। उनके घर से बाहर होने के बाद इस सीज़न को टॉप 5 प्रतियोगी मिल गए- यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट, और ज्योतिषी से अभिनेत्री बनी बेबिका धुर्वे।












Click it and Unblock the Notifications