बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने करण जौहर और सलमान खान से लिए पंगा, मंडराया शो से बाहर होने का खतरा!
नई दिल्ली, अगस्त 23; बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। बिग बॉस ओटीटी संडे का वार इस बार काफी चर्चा में हैं। चर्चा की मुख्य वजह शो की एक कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल हैं। जो शो में होस्ट करण जौहर से भिड़ती नजर आईं। संडे का वार में करण जौहर दिव्या को खरी-खोटी सुनाते नजर आए। तो वही दिव्या अग्रवाल भी अपना स्टैंड लेते दिखीं। जहां दिव्या शो में करण जौहर को नॉमिनेट करने की बात करती नजर आईं। जिसके चलते करण उनसे नाखुश दिखे। हालांकि करण को सोशल मीडिया पर इसके चलते काफी ट्रोल किया गया।

करण जौहर दिव्या को काफी डांटते नजर आए
बिग बॉस के पहले वीक एंड पर करण जौहर दिव्या को काफी डांटते नजर आए थे। जिसके बाद शो में दिव्या यह कहते हुए नजर आई थीं, कि, अगर उनकी उनके किसी दोस्त के साथ गलतफहमी होती है तो वो उसे क्लियर करेंगी इसमें न तो करण जौहर और न ही सलमान खान उनकी सोच बदल सकते हैं। ये बात करण जौहर को नागवार गुजरी। जिसके बाद करण ने दिव्या को फटकारते हुए कहा- दिव्या "आप मुझे शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकती हैं, क्योंकि मैं शो का होस्ट हूं और आप सिर्फ एक कंटेस्टेंट। मैं आपको एलिमिनेट जरूर कर सकता हूं।

करण और दिव्या के बीच दरार आई
शो की शुरुआत में ही करण के मन में दिव्या के लिए खटास पैदा हो गई है। बीते एपिसोड में जिस तरह दिव्या ने करण से ऊंची आवाज में बात की थी, उससे करण काफी नाराज दिखे। करण ने दिव्या से कहा था कि, मुझसे इस टोन में कभी बात मत करना। मुझसे इस तरह से बात मत करना। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल ने उनसे माफी मांगी। शो शुरू होने के दो ही हफ्तों में करण और दिव्या के बीच दरार आ गई है।

करण जौहर पर लगे भेदभाव का आरोप
वहीं दूसरी ओऱ अक्षरा सिंह और जीशान के बीच हुई लड़ाई के बाद जब करण जौहर ने जीशान की क्लास लगाई तो उनकी कनेक्शन दिव्या अग्रवाल ने सामने आकर उनका समर्थन किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शो के मेजबान करण जौहर की खूब आलोचना की और उन्हें भेदभावी बताते हुए ट्रोल किया। दिव्या के इस स्टैंड के लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाहावाही हो रही है।

दिव्या की सपोर्ट में उतरे फैन्स
करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के समर्थन में उतर गए और उन्होंने ''We Stand By Divya' का ट्रेंड शुरू कर दिया। दिव्या द्वारा दी गई राय का समर्थन करते हुए लोगों ने करण जौहर की जमकर आलोचना की और साथ ही उन्हें शमिता का समर्थन करने के लिए भेदभावी बताया। टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सुयश राय दिव्या अग्रवाल के सपोर्ट में आए हैं। सुयश ने लिखा- मुझे आज के एपिसोड में तुम्हारे लिए बहुत बुरा लगा जी.. उसने कुछ गलत नहीं किया था, लेकिन जिस तरह से आज उसे ट्रीट किया गया वो बहुत गलत था।. मैं माफी चाहता हूं लेकिन कोई भी वहां फालतू की बात सुनने के लिए नहीं गया है। हर परिस्थिति को संभालने का एक तरीका होता है। सिर्फ होस्ट बनना गेम नहीं होता है।

करण जौहर हुए ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता लोग उन्हें कितना पीछे खीचने की कोशिश करते हैं, हमारी क्वीन हमेशा शाइन करती है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'करण जौहर खुद को एक सेफ खिलाड़ी बता रहे हैं,जबकि ऐसा नहीं है। मैंने अब तक इतना बुरा होस्ट नहीं देखा है। काश सलमान खान इस सीजन को होस्ट करते। ये पता नहीं हमेशा दिव्या को ही टारगेट क्यों बनाते हैं? अन्य यूजर ने लिखा, 'हेटर्स कहेंगे ये फॉटोशॉप है, लेकिन वीकेंड के वार के बाद करण जौहर को अपनी दोस्त शमिता को ट्रॉफी दे देनी चाहिए'।












Click it and Unblock the Notifications