बाप से बड़ी उम्र के आदमी ने... आयशा खान के साथ 'अंकल' ने पार कर दी थी सारी हदें, सुन्न रह गईं थीं एक्ट्रेस
Ayesha Khan Casting Couch: 'बिग बॉस 17' की मशहूर कंटेस्टेंट आयशा खान की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। आयशा खान को लोग काफी पसंद करते हैं और अकसर वे फैंस के साथ अपनी जिंदगी के छोटे-बड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। खबरें हैं कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद आयशा को कई साउथ की फिल्में भी ऑफर हुई हैं। इस बीच हाल ही में आयशा ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में जानकर हर किसी के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि आयशा खान कितनी बोल्ड और चुलबुली दोनों ही हैं। आयशा खान ने शो में मुनव्वर को लेकर जिस तरह से चीजें रखी थीं, वो काफी बेबाक थी। इतनी बिंदास आयशा ने हाल ही में खुद के साथ हुए एक ऐसे वाकये के बारे में बताया, जिसके बारे में उनके फैंस सपने में भी नहीं सोच सकते थे।

दरअसल, हाल ही में आयशा ने कास्टिंग काउच को लेकर काफी कुछ कहा। आएशा ने कहा कि सीधी-सादी लड़कियों को काम देने के बहाने मिलते हैं और फिर उनका गलत फायदा उठाने की ख्वाहिश सब रखते हैं। आएशा ने एक ऐड एजेंसी को लेकर फिर ऐसा कुछ बताया, जिसके बारे में जानकर आप भी एक बार को सन्न रह जाएंगे।
बताते चलें कि आयशा खान ने बताया कि उन्हें एक बार फोटोशूट के लिए एक एजेंसी ने बुलाया था। उसके बाद उन्हें कुछ ऐसा करने को कहा गया जिसके लिए वे बिल्कुल भी रेडी नहीं थीं। आयशा ने कहा कि मुझे एक जालीदार काला टॉप पहनने के लिए कहा गया।
आयशा ने आगे कहा कि मैंने कहा मैं पहन तो लूंगी मगर इसके नीचे कुछ पहनूंगी। तो एक शख्स ने कहा कि हम इसे सेंशुअल बनाना चाहते हैं इसलिए आप अंदर कुछ मत पहनो। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने पूछा कि कैसे और क्यों करना है तो शख्स ने कहा फोटोज का फ्रेम उनके चेस्ट पर होगा।
आयशा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया क्योंकि पूरे फोटोशूट के दौरान शख्स सामने बैठा रहने वाला है। शख्स ने उन्हें कहा कि अरे नहीं, ऐसा ही होता है, सब ऐसे ही तो करते हैं।
मैंने साफतौर से इंकार कर दिया। तब उन्होंने कहा कि सब ऐसा करते हैं। यहां ऐसे ही काम मिलता है। इसके बाद मैं बिना फोटोशूट किए ही वहां से निकल गई। आयशा ने कहा कि मुझे काम नहीं देना है तो मत दो। मगर मैं अपने आत्मसम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करने वाली। मुझसे आप मेरी किस्मत नहीं छीन सकते।
बताते चलें कि इतना ही नहीं, एक बार आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ कास्टिंग काउच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक बार पिता से बड़ी उम्र के शख्स ने उनके ब्रेस्ट पर कमेंट किया था। जब शख्स भद्दा कमेंट पास कर बगल से निकल गया तो आयशा सुन्न रह गई थी।
शख्स दूर जाकर मुस्कुराने लगा। आयशा कहती हैं कि आज भी वे उस बात को याद कर काफी परेशान होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications