'बिग बॉस 19' में यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर्स हुए बैन, एक्सपर्ट्स ने बताया मेकर्स ने क्यों उठाया ये कदम!
Bigg Boss 19: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के बारे में खबरें आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि नया सीजन 19 जुलाई 2025 को ऑन एयर होगा। इस शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। भले ही बिग बॉस की लगातार आलोचना होती रही है। लेकिन इसकी पापुलैरिटी में किसी प्रकार की कमी नहीं आई। हर साल इस शो के फैन बढ़ते ही रहे। इसकी वजह होस्ट सलमान खान भी हैं।
टेलीचक्कर की रिपोर्ट माने तो इस बार शो में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही चेहरे नजर आएंगे। अब इस सीजन में सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स नजर नहीं आएंगे। हालांकि अभी तक इस फैसले का कारण सामने नहीं आया है। oneindia hindi भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

मेकर्स के इस फैसले के दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला ये है कि मेकर्स पिछले दो-तीन बार से यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर को शो में कंटेंस्टेंट के तौर पर बुलाते हैं। इससे उन्हें फैन फॉलोइंग की वजह से फायदा मिल जाता है और वो जीत जाते हैं। इसका उदाहरण एमसी स्टैन और मुनव्वर फारुखी हैं। वहीं, टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स वोटिंग के मामले में पीछे रह जाते हैं। ये मुद्दे कई बार सोशल मीडिया और बिग बॉस में होने वाली प्रेस कॉनफ्रेंस में भी उठ चुके हैं।
नाम न छापने की शर्त पर सीनियर टीवी जर्नालिस्ट ने oneindia hindi को बताया, दरअसल शो की टीआरपी पिछले दो सीजन से गिर रही है। पहले टीवी वाले सीजन में सिर्फ सेलेब्स आते थे। एक दो बार एक्सपेरिमेंट के लिए आम इंसान को बुलाया गया। लेकिन कुछ समय से इंफ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स को बुला लिया जा रहा है। जिसमें थोड़ी गाली-गलौज भी हो जाती है। कई बार भाषा की मर्यादा भी पार कर दी जाती है। जिस वजह से मेकर्स को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा। इस शो की व्यूअरशिप में भी गिरावट होती गई। इन सब कारणों से मेकर्स ने ये फैसला उठाया है। हालांकि जब खुद ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगी, तब पूरी स्थिति भी साफ होगी।
कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में टीवी एक्टर करण पटेल से बिग बॉस में जाने को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, ऐसा नहीं है कि मुझे ऑफर नहीं आया। मुझे कई बार बार आया, लेकिन मैं नहीं जाना चाहता। क्योंकि अब शो में कोई भी आ रहा है। लोग पहले बिग बॉस में सेलेब्स को आम जिंदगी में देखने चाहते थे। इसलिए वो शो को देखते थे। लेकिन बीते कुछ समय से कोई भी कंटेस्टेंट बनकर आ जाता है। जिस वजह से शो का लेवल भी गिरता जा रहा है। हालांकि करण ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया।
पिंकविला में छपी रिपोर्ट की माने तो एंडमोल शाइन इंडिया (Endemol Shine India) बिग बॉस 19 को प्रोड्यूस करेगा। इस साल जून के अंत में सलमान प्रोमों भी शूट कर सकते हैं। वहीं, शो इस बार जुलाई में ऑन एयर हो सकता है। ये 16वीं बार सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करेंगे।
बता दें, बीते दिनों खबर आई की बिग बॉस 19 को कलर्स की जगह सोनी टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा। इस पर टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था, खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस 19 सोनी टीवी पर टेलिकास्ट हो सकता है। कलर्स चैनल के लिए बानीजे एशिया कोई भी शो नहीं बनाएगा। इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बिग बॉस 19 को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications