Bigg Boss 20 Promo Out:' बिग बॉस 20' का प्रोमो रिलीज, कौन है शो का होस्ट? इस खास दिन पर होगा प्रीमियर

Bigg Boss 20 Promo Out: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शो का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फुल स्वैग में हाथों में घोड़े की लगाम पकड़े नजर आ रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 20 रिएलिटी शो को लेकर बड़ा अपडेट
वहीं बिग बॉस 20 शो की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। कहा जा रहा है कि सितंबर 2026 में ही बिग बॉस 20 शो, कलर्स और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है। फिलहाल शो को लेकर फैंस के बीच और ज्यादा क्रेज बढ़ गया है।

Bigg Boss 20 Promo

बिग बॉस 20 का प्रोमो हुआ रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस 20 का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान फुल काउबॉय स्टाइल में नजर आ रहे हैं। हाथों में घोड़े की लगाम पकड़े सलमान खान का फुल स्वैग दिख रहा है। प्रोमो में सलमान खान बोलते हैं- जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा, तथास्तु। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो रिलीज होते ही छा गया है।

कब होगा बिग बॉस 20 का प्रीमियर?

वहीं शो की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। बिग बॉस 20 रिएलिटी शो आगामी 6 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रहा है। इस शो को आप कलर्स टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। शो के प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है- एक से भले दो। बिग बॉस 20 आगामी 6 सितंबर 2026 से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। अब फैंस की एक्साइटमेंट शो को लेकर और तेज हो गई है।

कंटेस्टेंट्स के नाम अभी नहीं हुए रिवील

सलमान खान के इस रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट्स का नाम अभी तक रिवील नहीं हुआ है। जल्द ही शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी आउट हो जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के जाने-माने सितारे ऑडियंस को अपने गेम शो से एंटरटेन करते नजर आएंगे। आपको बता दें बिग बॉस 19 के विनर का ताज एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था। वहीं 19वें सीजन को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस शो को फैंस कितना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+