'मेरे अंडरगार्मेंट्स धो दो', माही विज पर भड़कीं Badshah की Ex-वाइफ ईशा रिखी, 'बिग बॉस 20' के घर में मचा बवाल
Bigg Boss 20: गत 6 सितंबर 2026 (रविवार) को बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के लेटेस्ट सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है। वहीं शो शुरू होते ही बिग बॉस के घर में ड्रामे की भी शुरुआत हो गई है। लेटेस्ट प्रोमो में एक्ट्रेस माही विज के बॉसी नेचर से घरवाले चिढ़े हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर-रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी तो माही विज पर ताना कसती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
बिग बॉस के घर में चाय पर हुआ बवाल
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में मंडे के एपिसोड की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को माही विज के घर केक कामों को लेकर कंट्रोल करने वाले रवैये से परेशान होते हुए दिखाया गया है। प्रोमो में माही बिग बॉस के किचन में आते हुए कहती हैं कि तुम लड़कियों हो तो चाय तो बनानी आती होगी। इस पर ईशा रिखी कहती हैं तुम क्या हो?

माही विज ने बिग बॉस के घर में किया जमकर ड्रामा
इसके बाद माही विज कंटेस्टेंट अरिश्फा खान से कहती हैं कि तू यहां आ गई चाय तो उबाल ले। इस पर अरिश्फा खान दूसरे कंटेस्टेंट से कहती हैं कि वो चाय बनाने के लिए ऑर्डर दे रही हैं। इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया है कि माही किचन में आकर अर्शिफा से कहती हैं कि मैंने तुझे कहा है कि पहले दूध उबाल। इस पर अरिश्फा खान गुस्से में कहती हैं कि मैंने आपको बताया है कि मुझे चाय बनानी नहीं आती है।
ईशा रिखी ने माही के बॉसी नेचर पर उठाए सवाल
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी माही के बॉसी नेचर पर सवाल खड़े करती हुई कहती हैं कि कल से जबसे आई हैं ना वो बस यहीं कर रही हैं तुम मेरे कपड़े उठाओ, तुम मेरे लिए ये बनाओ, तुम चाय बनाओ, शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला कि मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दो। इसके बाद अरिश्फा खान अमन गांधी से कहती दिखती हैं कि माही विज से ऑफ वाइब आ रही हैं। अमन भी अरिश्मा खान की हां में हां मिलाते दिखते हैं।
माही और अमन के बीच हुई नोंक-झोंक
इससे पहले माही विज की टीवी स्टार अमन गांधी से छोटी सी बहस होती दिखती है। वो अमन से अपने बैग उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं। इस पर अमन कहते हैं कि वह खुशी-खुशी उनकी मदद करेंगे लेकिन पहले उन्हें प्लीज बोलना होगा। इसी दौरान आसिफ खान कंटेस्टेंट माही विज की मदद करने लगते हैं तो माही अमन को कहती हैं कि प्लीज बोलूं मैं तेरेको और वो वहां से गुस्से से चली जाती हैं।
माही विज हो रही हैं ट्रोल
बिग बॉस 20 के इन प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर माही विज के रवैये की काफी ट्रोलिंग हो रही है। कई दर्शकों ने उनके 'सेक्सिस्ट कमेंट' (लिंग-भेद वाली टिप्पणी) के लिए उनकी आलोचना की है। ओवरऑल बिग बॉस के इन प्रोमों से ये क्लियर हो गया है कि पहले ही दिन कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।
बिग बॉस 20 में किन कंटेस्टेंट्स की हुई है एंट्री?
इस नए सीजन के कंटेस्टेंट अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं, जिनमें एथलीट, फिल्म एक्टर्स, टीवी एक्टर और कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हैं। कंटेस्टेंट में कनिका मान, आसिफ खान, काजी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, तन्मय सिंह, अरिशफा खान, कुशल तंवर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी और माही विज शामिल हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 20 रोज रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
