Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के चलते आसिफ खान-काजी तौकीर के बीच भिड़ंत, जमकर हुई गाली-गलौज, क्या थी बात?
Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बनने से पहले ही टकराव का दौर शुरू हो गया है। लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आसिफ खान (Asif Khan) और काजी तौकीर (Kazi Touqeer) के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इस दौरान बाकी घरवाले भी दोनों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आए।
कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने आए कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के सामने पहला बड़ा कैप्टेंसी टास्क रखा गया। इस टास्क में तीन दावेदारों युंग डीएसए (Yung DSA), आसिफ खान और गुल्लू के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। हर टीम को अपने पसंदीदा दावेदार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पॉपकॉर्न की बास्केट को सुरक्षित रखना था।

कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ रहा है तनाव
शुरुआत में टास्क काफी सामान्य तरीके से आगे बढ़ता दिखाई दिया लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला कड़ा हुआ, कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी बढ़ने लगा। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे घर का माहौल बदल दिया।
आम्रपाली दुबे को लगी चोट, भड़के आसिफ खान
-टास्क के दौरान काजी तौकीर युंग डीएसए की पॉपकॉर्न बास्केट को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को चोट लग जाती है। आम्रपाली कंटेस्टेंट आसिफ खान की टीम का हिस्सा थीं। जैसे ही आसिफ की नजर उन पर पड़ती है, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
-आसिफ खान ने काजी तौकीर से इस बात को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मामला तीखी झड़प में बदल गया। दोनों एक-दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाते नजर आए।
जमीन पर गिरे आसिफ खान, फिर बढ़ा विवाद
बहस के दौरान आसिफ खान अचानक जमीन पर गिर जाते हैं। हालांकि आसिफ को ऐसा लगता है कि काजी तौकीर ने उन्हें धक्का दिया है। इसके बाद उनका गुस्सा और ज्यादा बढ़ जाता है और वह काजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गालियां देने लगते हैं। काजी भी इस दौरान चुप नहीं रहते और आसिफ को जवाब देते हैं। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर बाकी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं। हालात बिगड़ते देख कई कंटेस्टेंट्स दोनों को अलग करने और शांत कराने की कोशिश करते हैं।
पहले ही टास्क में घर का माहौल हुआ गर्म
-बिग बॉस 20 को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन घर में पहला बड़ा विवाद सामने आ गया है। आसिफ खान और काजी तौकीर की इस भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों के बीच दोनों की लड़ाई को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
-वहीं शो के आने वाले एपिसोड में भी ड्रामा कम होने के आसार नहीं हैं। मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच भी तीखी बहस देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में और भी टकराव देखने को मिल सकते हैं।
युंग डीएसए बने घर के पहले कैप्टन
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैप्टेंसी टास्क में युंग डीएसए ने बाजी मार ली है। इसके साथ ही वह बिग बॉस 20 के घर के पहले कैप्टन बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टन बनने के बाद युंग डीएसए घर के बाकी सदस्यों के साथ किस तरह तालमेल बैठाते हैं और उनकी कैप्टेंसी में घर का माहौल कैसा रहता है।
-'बिग बॉस 20' की शुरुआत ही हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ हुई है। कैप्टेंसी टास्क में आसिफ खान और काजी तौकीर की भिड़ंत ने साफ कर दिया है कि आने वाले एपिसोड्स में घर के अंदर रिश्तों के साथ-साथ विवाद भी खूब देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
